Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान
    • साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
    • गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल,गेहूं की बोरी से निकला कंकाल…
    • आधी रात को बेड पर कोबरा मिलने से भद्रक जिले के एक परिवार में फैली दहशत
    • तिरुवल्लूर की फैक्ट्री में बॉयलर फटा ; लगी भीषण आग से मजदूर की मौत; सात अन्य घायल
    • अयोध्या राम मंदिर के बाद गुजरात के अंबाजी मंदिर में दान चोरी की घटना, कलेक्टर ने बदली व्यवस्था
    • चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता
    • पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»शरद पूर्णिमा के इन 7 अचूक उपायों से संवरेगी किस्मत और बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
    धर्म आस्था

    शरद पूर्णिमा के इन 7 अचूक उपायों से संवरेगी किस्मत और बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिंदू धर्म में आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा और कोजागरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस साल यह पावन पर्व 06 अक्टूबर 2025, सोमवार के दिन मनाया जाएगा. यह पूर्णिमा भगवान श्री विष्णु और चंद्र देवता के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसाने वाली मानी गई है. सनातन परंपरा में यह दिन बहुत ज्यादा पवित्र माना गया है क्योंकि इसी दिन मां लक्ष्मी का प्राकट्य और भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था. शरद पूर्णिमा के दिन ​पूजा के जिन 7 उपायों को करने से सुख-सौभाग्य और आरोग्य की कामना पूरी होती है, आइए उसे विस्तार से जानते हैं.

    1. शरद पूर्णिमा का पुण्यफल पाने के लिए व्यक्ति को इस दिन विधि-विधान से व्रत और उपवास करना चाहिए. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के व्रत से व्यक्ति पर पूरे साल श्री हरि की कृपा बनी रहती है और वह सभी सुखों को भोगता है. 

    2. सनातन परंपरा में किसी भी देवी या देवता अथवा किसी पावन तिथि का पुण्यफल पाने के लिए मंत्र जप का विधान है. यदि आप शरद पूर्णिमा की पूजा का शुभ फल पाना चाहते हैं तो तो इस दिन भगवान श्री विष्णु और चंद्र देवता की पूजा में उनके मंत्र का विशेष रूप से जप करें. 

    3. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र देवता के दर्शन और पूजन का बहुत महत्व माना गया है. इस दिन चंद्र देवता अपने पूर्ण आकार और आभा को लिए होते हैं. मान्यता है कि इस दिन चंद्र देवता को चांदी के लोटे में दूध और जल भर कर अर्घ्य देने पर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और उसके शुभ फल प्राप्त होते हैं. 

    4. शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं जिसका संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से है. कोजागरी का तात्पर्य कौन जाग रहा से है. इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनकी विधि-विधान से पूजा और रात्रि में जगकर उनके मंत्रों विशेष रूप से जप और कीर्तन किया जाता है. मान्यता है कि इस उपाय को करने से पूरे साल व्यक्ति के घर में धन-धान्य भरा रहता है. 

    5. शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को विशेष रूप से श्री सूक्त या फिर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक दिक्कतें दूर होती हैं. 

    6. शरद पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र जल तीर्थ में स्नान-दान करने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने पर विशेष पुण्यफल की प्राप्ति होती है. 

    7. हिंदू मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी के साथ अमृत तत्व बरसता है. जिसे प्राप्त करने के लिए रात को खीर बना खुले आसमान के नीचे रखा जाता है और अगले दिन उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस खीर का सेवन करने से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य के साथ आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है. 

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, शाम को लक्ष्मी पूजा, मुहूर्त और महत्व

    July 14, 2026

    छत के ऊपर भूलकर भी जंग लगा लोहा न रखें, घर में आ जाएगी दरिद्रता

    July 14, 2026

    आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, शाम को लक्ष्मी पूजा, मुहूर्त और महत्व

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.