Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»ये डिवाइस बन सकते हैं आपकी जासूसी का जरिया, देर होने से पहले हो जाएं सतर्क
    तकनीकी

    ये डिवाइस बन सकते हैं आपकी जासूसी का जरिया, देर होने से पहले हो जाएं सतर्क

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Home Security Devices: आजकल घरों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट डोरबेल, बेबी मॉनिटर और वाई-फाई से जुड़े कई स्मार्ट गैजेट्स लगाए जा रहे हैं. इनका मकसद चोरी रोकना और परिवार को सुरक्षित रखना होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही डिवाइस आपकी निजी जिंदगी में सेंध भी लगा सकते हैं? तकनीक जितनी सुविधाजनक है उतनी ही जोखिम भरी भी हो सकती है अगर सावधानी न बरती जाए.

    कैसे बन जाते हैं ये डिवाइस जासूसी का जरिया?

    अधिकांश स्मार्ट सिक्योरिटी डिवाइस इंटरनेट से जुड़े होते हैं. यदि इनका पासवर्ड कमजोर हो या सॉफ्टवेयर अपडेट न किया गया हो तो हैकर्स आसानी से इन्हें एक्सेस कर सकते हैं. कई बार लोग डिफॉल्ट पासवर्ड ही नहीं बदलते जिससे खतरा और बढ़ जाता है.

    हैकर्स कैमरे की लाइव फीड देख सकते हैं माइक्रोफोन के जरिए बातचीत सुन सकते हैं या रिकॉर्डिंग चुरा सकते हैं. कुछ मामलों में तो हैकर कैमरे की दिशा तक बदल देते हैं. यह केवल गोपनीयता का उल्लंघन नहीं बल्कि गंभीर सुरक्षा जोखिम भी है.

    किन डिवाइस से ज्यादा खतरा?

    स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे, वीडियो डोरबेल, स्मार्ट स्पीकर, बेबी मॉनिटर और यहां तक कि स्मार्ट टीवी भी संभावित खतरे की सूची में आते हैं. यदि ये डिवाइस सुरक्षित नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हैं या इनका फर्मवेयर पुराना है तो साइबर अपराधियों के लिए ये आसान लक्ष्य बन सकते हैं. सस्ते और अनजान ब्रांड के डिवाइस में सुरक्षा मानक अक्सर कमजोर होते हैं. इसलिए केवल कीमत देखकर डिवाइस खरीदना भारी पड़ सकता है.

    कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

    सबसे पहले, हर डिवाइस का मजबूत और अलग पासवर्ड रखें. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन उपलब्ध हो तो उसे जरूर सक्रिय करें. समय-समय पर सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर अपडेट करते रहें क्योंकि कंपनियां इन्हीं अपडेट्स के जरिए सुरक्षा खामियां ठीक करती हैं. अपने वाई-फाई नेटवर्क को भी सुरक्षित बनाएं. राउटर का पासवर्ड बदलें और WPA3 या कम से कम WPA2 एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करें.

    सतर्कता ही असली सुरक्षा

    स्मार्ट डिवाइस आपकी सुविधा और सुरक्षा के लिए हैं लेकिन लापरवाही उन्हें खतरे में बदल सकती है. तकनीक पर भरोसा करें, पर आंख मूंदकर नहीं. थोड़ी सावधानी और सही सेटिंग्स अपनाकर आप अपने घर को सुरक्षित भी रख सकते हैं और अपनी निजता भी बचा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “दुकान पर ‘QR Code’ को क्यों ‘Scanner’ बुलाते हैं लोग?

    June 19, 2026

    Pova 8 5G Review: बड़ी बैटरी और नया डिजाइन…

    June 18, 2026

    Redmi Turbo 5 vs OnePlus Nord 6: कौन सा फोन सही?

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.