Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि
    • अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हो रहा है आयोजित
    • छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
    • अनंत सिंह की बेटी की शादी के महाभोज में उमड़ी भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल…हवा में उछालने पड़े पत्तल…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“OBC का आरक्षण घटाकर मुस्लिम आरक्षण लाना चाहते है”, PM मोदी ने संविधान दिवस पर आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
    राष्ट्रीय

    “OBC का आरक्षण घटाकर मुस्लिम आरक्षण लाना चाहते है”, PM मोदी ने संविधान दिवस पर आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस पर आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा है। अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में उन्होंने आरोप लगाया कि सबसे बड़ा विपक्षी दल अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का आरक्षण घटाकर मुस्लिम आरक्षण लाना चाहता है। मोदी ने इसे “बेहद निंदनीय” बताते हुए कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सहित संविधान निर्माता इसके पूरी तरह खिलाफ थे।

    प्रधानमंत्री ने पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा कांग्रेस की ओर माना जा रहा है। उनका आरोप है कि विपक्ष संविधान निर्माताओं द्वारा खारिज एजेंडा आगे बढ़ा रहा है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था।

    विरोध पक्ष बना अवरोध पक्ष

    PM मोदी ने लिखा कि मुख्य विपक्षी दल विरोध पक्ष से ज्यादा अवरोध पक्ष बन गया लगता है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालना संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने का विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक की हार के लिए भी इसी दल को जिम्मेदार ठहराया और इसे संवैधानिक मूल्यों का तिरस्कार बताया। अप्रैल 2026 में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा सका था। इसका उद्देश्य परिसीमन के साथ लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करना था।

    विपक्ष ने आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति जताई थी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे “सत्ता संतुलन में बदलाव” और “राजनीतिक नोटबंदी” कहा था। मोदी ने नारी शक्ति को भरोसा दिया कि उन्हें न्याय दिलाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

    संशोधनों और अनुच्छेद 356 पर निशाना

    पांच दशक तक शासन का अवसर पाने वालों पर मोदी ने संविधान कमजोर करने का आरोप लगाया। इस वर्ष 1951 के पहले संशोधन के 75 वर्ष और आपातकाल के दौरान हुए 42वें संशोधन के 50 वर्ष पूरे हुए हैं। 42वें संशोधन ने न्यायिक समीक्षा को सीमित किया था।

    मोदी के अनुसार, पहले आम चुनाव से कुछ महीने पहले अनिर्वाचित अंतरिम संसद ने पहला संशोधन मौलिक स्वतंत्रताएं सीमित करने और विरोध दबाने के लिए पारित किया। उन्होंने युवाओं से 38वें और 39वें संशोधन का अध्ययन करने को कहा, ताकि वे समझ सकें कि सत्ता का भूखा और संविधान-विरोधी नेतृत्व क्या कर सकता है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि एक पार्टी ने निर्वाचित राज्य सरकारें हटाने के लिए अनुच्छेद 356 का लगभग 100 बार इस्तेमाल किया और एक पूर्व प्रधानमंत्री ने इसमें “अर्धशतक” लगाया।

    अनुच्छेद 370 और माओवाद का जिक्र

    प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A के कारण जम्मू-कश्मीर 70 वर्ष से अधिक समय तक पूर्ण संविधान से वंचित रहा। इससे 2019 तक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), OBC और महिलाओं के अधिकार कुचले गए।

    इस वर्ष माओवाद के अंत को उन्होंने सुखद बताया और कहा कि आदिवासी अब बिना डर संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही “दिमागी नक्सलियों” से सावधान किया, जो उनके मुताबिक वर्तमान की वास्तविकताओं से कटे हैं और देश की विकास यात्रा को पटरी से उतारने में जुटे हैं।

    सामाजिक न्याय और निजी सफर

    संविधान को जीवन यात्रा का अभिन्न हिस्सा बताते हुए मोदी ने साधारण परिस्थितियों में बीते बचपन को याद किया। उन्होंने लिखा कि अब जन्म की परिस्थितियां किसी के भविष्य की सीमा तय नहीं करतीं।

    विद्वान ग्रैनविल ऑस्टिन के हवाले से उन्होंने संविधान को सबसे पहले एक सामाजिक दस्तावेज बताया। विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि करीब 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने पीएम आवास, उज्ज्वला और आयुष्मान भारत समेत NDA सरकार की योजनाएं गिनाईं।

    मोदी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद, आंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि जनता से संविधान का जुड़ाव गहरा करने के लिए उनकी सरकार ने एक दशक से अधिक पहले 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाना शुरू किया था। लेख में संविधान की विशिष्टता, उसे मजबूत करने के NDA के कदमों और सामाजिक-आर्थिक न्याय के प्रयासों पर भी जोर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    26/11 की 18वीं बरसी पर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को किया नमन

    November 26, 2026

    बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई का फैसला रद्द, एक महीने में सरेंडर का आदेश

    November 26, 2026

    “मुश्किल वक्त में सबसे पहले मदद आया”, नेपाल के PM बालेंद्र शाह ने भारत को बताया सबसे भरोसेमंद पड़ोसी

    November 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.