Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»…इस कंपनी ने सस्ता रिचार्ज प्लान लाकर मचा दिया तहलका
    तकनीकी

    …इस कंपनी ने सस्ता रिचार्ज प्लान लाकर मचा दिया तहलका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स की मौज कर दी है. कंपनी एक सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आई है, जिसमें डेली डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी मिल रही है. यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के बहुत काम आ सकता है, जिन्हें वीडियो स्ट्रीमिंग या ऑनलाइन गेमिंग के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत होती है. साथ ही इसमें 70 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट खत्म होगा. इसके अलावा भी इसमें कई और बेनेफिट्स मिल रहे हैं. आइए जानते हैं कि 599 रुपये के BSNL Recharge Plan में क्या-क्या ऑफर किया जा रहा है.

    BSNL का 599 रुपये का प्लान

    सरकारी कंपनी के 599 रुपये के प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा, देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, फ्री नेशनल रोमिंग और रोजाना 100 SMS ऑफर किए जा रहे है. यानी रोजाना 9 रुपये से भी कम लागत में यूजर्स को वैलिडिटी, हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल रहा है. चाहे आप वीडियो स्ट्रीमिंग करते हों, ऑनलाइन गेम्स खेलते हों या आपको ऑनलाइन क्लासेस या मीटिंग्स अटेंड करनी हो, यह प्लान आपकी सारी जरूरतों का ध्यान रखेगा.

    प्लान के साथ फ्री मिल रही BiTV की एक्सेस

    BSNL अपने इस नए प्लान के साथ BiTV की एक्सेस भी फ्री दे रही है. इसका मतलब है कि आप फ्री में टीवी चैनल्स का मजा उठा पाएंगे. इसके साथ इस पर बिना कोई सब्सक्रिप्शन खरीदे सेलेक्टेड OTT शोज भी देखे जा सकते हैं.

    जियो का 3GB डेली डेटा वाला प्लान है महंगा

    अगर BSNL के इस नए रिचार्ज प्लान का जियो के साथ कंपेयर किया जाए तो सरकारी कंपनी का प्लान काफी सस्ता है. जियो के 1199 रुपये के प्लान में रोजाना 3GB डेटा दिया जा रहा है. हालांकि, इसकी वैलिडिटी और इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स BSNL की तुलना में ज्यादा है. जियो के 1199 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 3GB + अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिल रहे हैं. इसके अलावा कंपनी इसके साथ 3 महीनों के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन, 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी का प्रो सब्सक्रिप्शन, जियो क्लाउड पर 50GB स्टोरेज भी फ्री में ऑफर कर रही है.

    एयरटेल का प्लान और भी महंगा

    अगर एयरटेल के डेली 3GB वाले प्लान की बात करें तो यह और भी महंगा है. एयरटेल 1798 में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 3GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS ऑफर कर रही है. इस प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बेसिक का सब्सक्रिप्शन और 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस का प्रीमियम सब्सक्रिप्श फ्री मिल रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    iPhone 18 लॉन्च के बाद Apple का बड़ा फैसला, पुराने iPhones हुए ₹30 हजार तक महंगे

    September 10, 2026

    5,700mAh और 64MP कैमरा के साथ Philips S7221 5G भारत में लांच

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.