Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा ये स्टार गेंदबाज, हालत बेहद नाजुक…
    खेल

    ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा ये स्टार गेंदबाज, हालत बेहद नाजुक…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शापूर जादरान अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज रहे हैं. उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है. बताया गया है कि व्हाइट ब्लड सेल काउंट में भारी गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है, जहां वे वेंटिलेटर पर हैं. फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

     भारत में इन दिनों आईपीएल के 19वें सीजन की धूम है, जिसमें अफगानिस्तान के कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं. अब तक 25 मैच हो चुके हैं. इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस को मायूस कर दिया है. यह खबर अफगानिस्तान क्रिकेट को फर्श से अर्श तक ले जाने वाले जांबाज तेज गेंदबाज शापूर जादरान की सेहत से जुड़ी है. जादरान इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं. पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाला यह खिलाड़ी आज अस्पताल के ICU बेड पर जिंदगी से जंग लड़ रहा है.

    दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान पिछले कुछ समय से काफी बीमार हैं. वह अफगानिस्तान क्रिकेट के उन मुट्ठी भर खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं, जिन्होंने देश में युद्ध, अस्थिरता और संसाधनों की कमी के बावजूद इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई. साल 2009 में इंटरनेशनल डेब्यू किया और अफगानिस्तान के लिए करीब 80 मैच खेले. उनकी तेज गेंदबाजी और जज्बे ने कई यादगार जीतों में अहम भूमिका निभाई.

    ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, शापूर जादरान हाल ही में हुई रीढ़ की हड्डी (Spine Surgery) के बाद गंभीर संक्रमण (Infection) का शिकार हो गए हैं. उनकी शारीरिक स्थिति इतनी नाजुक हो गई कि उन्हें तुरंत ICU में शिफ्ट करना पड़ा. यह पहली बार नहीं है जब उनकी सेहत ने चिंता बढ़ाई हो. इससे पहले जनवरी 2026 में भी उनकी इम्युनिटी काफी गिर गई थी और व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) की कमी के चलते वह लंबे समय तक अस्पताल में रहे थे. उनके भाई घमाई जादरान ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों से दुआओं की अपील की है.

    ताजा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक बार फिर शापूर के व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या काफी कम हो गई है, जिससे उनकी इम्युनिटी कमजोर पड़ गई है. हालांकि, अभी तक उनकी बीमारी के सटीक कारण या इलाज की पूरी डिटेल्स सार्वजनिक नहीं की गई हैं.

    क्रिकेट जगत में दुआओं का दौर शुरू

    शापूर की बीमारी की खबर मिलते ही सरहद पार से भी दुआओं का दौर शुरू हो गया है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी समेत क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है. अफरीदी ने उनके भाई से फोन पर बात की और जल्द ठीक होने की कामना की. वहीं, पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जादरान भाई मेरे दोस्त जैसे हैं. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. आमीन.”

    शापूर जादरान का क्रिकेट करियर

    शापूर जादरान के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 44 वनडे और 36 टी20 मैच खेले. इस दौरान वनडे में 43 विकेट और टी20 में 37 विकेट हासिल किए. वह 2015 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे. 10 साल से ज्यादा के शानदार करियर के बाद उन्होंने 2025 में संन्यास लिया था, लेकिन किसे पता था कि एक साल के भीतर ही उन्हें इस तरह की जंग लड़नी पड़ेगी. अब इस स्टार क्रिकेटर के लिए पूरे विश्व से दुआएं की जा रही हैं, ताकि वह जल्द से जल्द रिकवर हों.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम से जुड़े हर्षित राणा

    June 19, 2026

    वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

    June 18, 2026

    FIFA 2026 : बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त, आत्मघाती गोल से बेल्जियम की हुई वापसी

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.