Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»पुरानी शर्तों पर नहीं होगी ट्रेड डील, भारत का अमेरिका को साफ संदेश, टैरिफ संरचना स्पष्ट होने के बाद होगा समझौता
    व्यापार

    पुरानी शर्तों पर नहीं होगी ट्रेड डील, भारत का अमेरिका को साफ संदेश, टैरिफ संरचना स्पष्ट होने के बाद होगा समझौता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत और अमरीका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर फिलहाल हस्ताक्षर टल गए हैं। भारत सरकार का कहना है कि जब तक अमरीका अपनी नई वैश्विक टैरिफ व्यवस्था तय नहीं कर लेता, तब तक समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों की टीमें तकनीकी पहलुओं पर काम कर रही हैं। लेकिन भारत चाहता है कि नई टैरिफ संरचना स्पष्ट होने के बाद ही समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएं, ताकि भारतीय निर्यातकों को नुकसान न हो । भारत ने ट्रंप को साफ संदेश दे दिया है कि भारत-अमरीका ट्रेड डील पुरानी शर्तों पर नहीं होगी।

    इस व्यापार समझौते पर साइन तभी किए जाएंगे, जब टैरिफ का नया स्ट्रक्चर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस व्यापार समझौते पर पहले मार्च 2026 में हस्ताक्षर होने की उम्मीद थी। लेकिन अमरीकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्थिति बदल गई। अदालत के निर्णय के चलते पहले लगाए गए टैरिफ प्रभावहीन हो गए। फिलहाल अमरीका 15% टैरिफ वसूल रहा है।

    क्या हुई थी डील

    भारत-अमरीका ने फरवरी में शुरुआती ट्रेड डील होने का ऐलान किया था। समझौते के तहत भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ (रूसी तेल खरीदने के कारण) हटाने पर सहमति बनी थी। साथ ही रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया जाना था। साथ ही कई उत्पादों पर टैरिफ काफी कम किए गए थे। भारत और अमरीका के बीच बातचीत केवल टैरिफ तक सीमित नहीं है। कई गैर टैरिफ बाधाओं और विशेष क्षेत्रों पर लगाए गए शुल्क जैसे मुद्दों पर भी चर्चा जारी है।

    मलेशिया भी पीछे हटा

    मलेशिया ने अमरीका के साथ हुई ट्रेड डील से निकलने का फैसला किया है। उसने ऐलान किया कि ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीतियों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमरीका संग उसकी ट्रेड डील ‘मान्य’ नहीं रह गई है। मलेशिया के इस फैसले के बाद ही जानकारों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि कई और ऐसे देश अपने समझौते रद्द करेंगे।

    किसी न किसी रूप में फिर से टैरिफ : ट्रंप

    इस बीच ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना करते हुए कहा कि मुझे टैरिफ लगाने का अधिकार है और अब टैरिफ नए तरीके से लगाएंगे। ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भले ही उनके पुराने टैरिफ मॉडल को रोका हो, लेकिन उनके पास दूसरे रूप में टैरिफ लगाने का पूरा अधिकार है।
    उन्होंने कहा कि वह इस दिशा में काम शुरू भी कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप प्रशासन ने ट्रेड एक्ट के सेक्शन 122 और सेक्शन 301 जैसे वैकल्पिक कानूनी प्रावधानों के तहत नए शुल्क लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। ट्रंप प्रशासन अब लगभग 1.6 ट्रिलियन डॉलर के अनुमानित टैरिफ रेवेन्यू के नुकसान की भरपाई के लिए नए रास्ते तलाश रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अगले हफ्ते 53 कंपनियों में डिविडेंड पाने का मौका, हो सकती है कमाई?

    August 23, 2026

    दूरसंचार विभाग का नया नियम: एक व्यक्ति के नाम पर होंगे अधिकतम 9 सिम

    August 21, 2026

    विदेशी कंपनी खरीदने वाली पहली भारतीय एजेंसी PR का डंका: एडफैक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया की SenateSHJ को खरीदकर रचा इतिहास

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.