Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 15 साल शासन : हैरानीजनक है तृणमूल में बिखराव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन
    • जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति
    • समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • एम्स रायपुर ने दर्ज किया अपना पहला बाल चिकित्सा मृत अंग दान
    • सीए केवल वित्तीय सलाहकार नहीं, व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक भी- राज्यपाल
    • राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता,पावर ट्रांसफॉर्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत, क्षमता बढ़कर 160 एमवीए हुई
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन को जबरदस्त समर्थन, 10 घंटे में जुड़े 10 लाख से ज्यादा सदस्य
    राजनीति

    अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन को जबरदस्त समर्थन, 10 घंटे में जुड़े 10 लाख से ज्यादा सदस्य

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नेई: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पार्टी से अलग होने के बाद अपने नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत कर दी है। अन्नामलाई के इस राजनीतिक आंदोलन को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। 10 घंटे में ही 10 लाख से ज्यादा लोग इससे जुड़ जुटेक हैं। बता दें कि इस्तीफा स्वीकार किए जाने के कुछ ही समय बाद अन्नामलाई ने घोषणा की कि उनका नया आंदोलन पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों से प्रेरित होगा। उन्होंने इस पहल को ‘कलाम स्कूल ऑफ आइडियोलॉजी’ का नाम दिया है। अन्नामलाई ने कहा कि डॉ. कलाम उत्कृष्टता, त्याग, राष्ट्रवाद, समर्पण और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उनका मानना है कि तमिलनाडु की राजनीति को नई दिशा देने के लिए कलाम के विचार सबसे उपयुक्त आधार बन सकते हैं।

    10 लाख से ज्यादा सदस्य जुड़े

    अन्नामलाई ने स्पष्ट किया कि फिलहाल यह एक राजनीतिक आंदोलन के रूप में कार्य करेगा, लेकिन समय के साथ इसे एक पूर्ण राजनीतिक दल का रूप दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि उनका संगठन वर्ष 2031 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगा। वहीं नए आंदोलन को शुरुआत से ही जनता का जबरदस्त समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। लॉन्च होने के केवल 10 घंटों के भीतर ही इसने 10 लाख से अधिक सदस्यों को जोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    10 लाख से अधिक लोगों का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता उनकी सोच और मिशन पर भरोसा कर रही है।

    के अन्नामलाई

    एक्स पर खुद दी जानकारी

    अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि 10 लाख से अधिक लोगों का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता उनकी सोच और मिशन पर भरोसा कर रही है। उन्होंने आंदोलन से जुड़ने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में इसे और व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।

    5 जून को इस्तीफा हुआ मंजूर

    आईपीएस अफसर से नेता बने अन्नामलाई ने 2 जून को नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपा था। इस्तीफा देने से पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन नवीन और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठकें की थीं। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की। लेकिन अन्नामलाई बीजेपी को छोड़ने का मन बना चुके थे। शुक्रवार को बीजेपी ने औपचारिक रूप से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा, तो बीजेपी ने छोड़ी आंध्र प्रदेश की राज्यसभा सीट

    June 6, 2026

    बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए ममता ने मांगा युसूफ से इस्तीफा, किया इनकार

    June 5, 2026

    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा

    June 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.