सोहम शाह की मोस्ट अवेटेड हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘तुम्बाड’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. रिलीज के बाद फिल्म की कहानी और विजुअल्स ने सिनेमाघरों में दर्शकों को बहुत प्रभावित किया था, जिसके बाद दर्शक इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने एक तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी हैं.
सोहम शाह का नया पोस्ट
हाल ही में सोहम शाह ने एक फोटो शेयर की, जिसमें बारिश के बीच फिल्म की स्क्रिप्ट रखी गई है. साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘बारिश तो आपको याद है… इस बार उसकी तबाही महसूस होगी.’ इस कैप्शन ने दर्शकों को इतना आकर्षित किया कि कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई. साथ ही फिल्म में आलिया भट्ट की एंट्री की खबरों ने दर्शकों को और उत्साहित कर दिया हैं.
यूजर्स के रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘आलिया भट्ट की कास्टिंग की अनाउंसमेंट कब होगी? ‘तुम्बाड 2 और 3′ में उन्हें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता.’ वहीं एक और ने लिखा, ‘देवी के रूप में आलिया भट्ट को देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस मास्टरपीस के लिए वेट कर रहा हूं.’ हालांकि अभी तक मेकर्स ने आलिया की एंट्री की पुष्टि नहीं की है.

फिल्म के बारे में
बता दें कि जब फिल्म को 2018 में रिलीज किया गया, तो ये दर्शकों को खींच नहीं पाईं. हालांकि जब ये 2024 में दोबारा रिलीज हुई, तो इसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. पहले पार्ट को बहुत बड़े स्केल और विजन के साथ बनाया गया था. फिल्म की कहानी में बारिश, कीचड़ वाले रास्ते और भयानक सीन्स इसे और रोमांचक बनाते है. वहीं मेकर्स ने कई सालों तक अलग-अलग मानसून में शूटिंग की थी, ताकि दर्शकों को ये रियल लगे.
अब फिल्म के दूसरे पार्ट से दर्शकों को बहुत उम्मीदें है. फिल्म का दूसरा पार्ट 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगा, जिसे सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसके निर्देशन की कमान आदेश प्रसाद के हाथ में हैं. वहीं निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा की पेन स्टूडियोज से इस फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज किया जाएगा, जो बहुत ही खास होने वाल है.