तकनीकी

Ugreen ने लांच किया नया पावरबैंक MagFlow Qi2

नई दिल्ली। Ugreen की ओर से नया पावरबैंक MagFlow Qi2 लांच किया गया है। यह 100W तक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पावर बैंक में वायर्ड चार्जिंग के लिए 100W चार्जिंग तक का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है जिसे USB-A के साथ पेअर किया गया है। इसमें फोल्डिंग पार्ट मिलता है जो स्टैंड की तरह काम करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। Ugreen MagFlow Qi2 की कीमत 5,838 रुपए है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है।

Ugreen MagFlow Qi2 पावर बैंक में वायर्ड चार्जिंग के लिए 100W चार्जिंग तक का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है जिसे USB-A के साथ पेअर किया गया है। इसमें फोल्डिंग पार्ट मिलता है जो स्टैंड की तरह काम करता है। पावर बैंक की कैपिसिटी 20000mAh की है। दावा है कि यह iPhone 17 को 3.7 बार चार्ज कर सकता है जबकि MacBook Air को 1.2 बार चार्ज कर सकता है। इसमें 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। पावरबैंक में 25W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

पावरबैंक में बिल्ट-इन डिस्प्ले मिलता है। इसके डिस्प्ले स्क्रीन में कई तरह की जानकारी मिलती है। यह चार्जिंग स्टेटस भी दिखाता है। इसके अलावा पावरबैंक में सभी तरह के सेफ्टी फीचर्स का ध्यान रखा गया है। इसका डिजाइन काफी स्लिम है। कंपनी का दावा है कि यह कई तरह के डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है। वायरलेस चार्जिंग के लिए इस पावर बैंक में बिल्ट-इन मेग्नेट्स दिए गए हैं। फोल्डेबल होने के कारण यह आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button