Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस 2 मिशन गुरुवार को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च
    BREKING NEWS

    अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस 2 मिशन गुरुवार को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आर्टेमिस II मिशन (Artemis II mission) के तहत नासा (NASA) ने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की ओर भेजा है। 1972 के अपोलो-17 मिशन के बाद यह पहली बार है जब कोई इंसान चाद पर पहुंचेगा

     अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस 2 मिशन गुरुवार को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च हो चुका है। यह 1972 में अपोलो 17 के बाद चांद के आसपास भेजा गया पहला मानवयुक्त मिशन है। इस मिशन में चार एस्ट्रोनॉट्स चांद की परिक्रमा कर लगभग 10 दिनों बाद पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। यह मिशन चांद पर दीर्घकालिक मानव उपस्थिति और भविष्य में कई मिशन की नींव रखेगा। चांद की परिक्रमा लगाने वाले चार एस्ट्रोनॉट्स की लिस्ट में कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर जे. ग्लोवर, मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना हैमक कोच व मिशन स्पेशलिस्ट जेरेमी हैनसेन शामिल हैं।

    मिशन के कमांडर रीड वाइसमैन नासा के अनुभवी एस्ट्रोनॉट हैं। उन्हें साल 2009 में नासा के अंतरिक्ष यात्री दल में चुना गया था। वे बाल्टीमोर के रहने वाले हैं और रेनसेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्होंने जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से सिस्टम इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। रीड ने एनईईएमओ21 मिशन की कमान संभाली थी और फ्लाइट टेस्ट इंजीनियरिंग में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आर्टेमिस 2 में कमांडर के रूप में वह पूरे मिशन का नेतृत्व करेंगे।

    पायलट विक्टर जे. ग्लोवर कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं। उन्हें साल 2013 में नासा के अंतरिक्ष यात्री दल में चुना गया था। वे नौसेना के अनुभवी पायलट हैं और एफ/ए -18 हॉर्नेट, सुपर हॉर्नेट व ईए-18जी ग्रोवलर जैसे विमानों को उड़ाने का लंबा अनुभव रखते हैं। ग्लोवर ने स्पेसएक्स क्रू-1 मिशन में पायलट के रूप में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 168 दिन बिताए थे। उन्होंने 4 स्पेसवॉक भी किए हैं। आर्टेमिस 2 में वह पायलट की भूमिका निभाएंगे।

    मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना हैमक कोच नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली हैं। उन्हें 2013 में नासा का एस्ट्रोनॉट चुना गया था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और भौतिकी में डिग्री हासिल की है। क्रिस्टीना स्पेस में सबसे लंबे समय यानी 328 दिन तक रहने वाली महिला एस्ट्रोनॉट हैं। उन्होंने 6 स्पेसवॉक किए। उन्होंने आईएसएस पर कई वैज्ञानिक प्रयोगों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आर्टेमिस 2 में वह मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में शामिल हैं।

    जेरेमी हैनसेन भी मिशन स्पेशलिस्ट हैं। जेरेमी कनाडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) के एस्ट्रोनॉट हैं। वे ओंटानरियो, कनाडा के रहने वाले हैं और रॉयल मिलिट्री कॉलेज ऑफ कनाडा से स्पेस साइंस में डिग्री हासिल की है। वह चांद पर जाने वाले पहले कनाडाई एस्ट्रोनॉट हैं। उन्होंने कनाडियन एयर फोर्स में सर्विस की है और कई वैज्ञानिक मिशनों में योगदान दिया है। आर्टेमिस 2 में वह मिशन स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.