Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ODI में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने
    खेल

    वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ODI में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     14 साल के वैभव सूर्यवंशी  ने यूथ वनडे में इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 और भारतीय अंडर 19 टीम के बीच दूसरे यूथ वनडे मैच में वैभव ने 68 गेंद पर 70 रन की पारी खेली. अपनी तूफानी पारी के दौरान वैभव ने 5 चौके और 6 छक्के लगाने में सफलता हासिल की.  ऐसा कर वैभव ने यूथ वनडे मे ंएक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 14 साल के वैभव अब यूथ वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मैच में वैभव ने 102.94 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर धमाका कर दिया. वैभव ने केवल 29 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. 

    यूथ वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

    41* – वैभव सूर्यवंशी (10 पारी)
    38 – उन्मुक्त चंद (21 पारी)
    35 – जवाद अबरार (22 पारी)
    31 – शाहज़ेब खान (24 पारी)
    30 – यशस्वी जयसवाल (27 पारी)
    30 – तौहीद हृदयोय (45 पारी)

    ब्रिसबेन में खेले जा रहे दूसरे यूथ वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था. वैभव ने क्रीज पर उतरते ही तहलका मचा दिया. वैभव ने चौके और छक्के की ऐसी बरसात की कि कंगारू गेंदबाज हैरान और परेशान हो गए.  (HISTORY CREATED BY 14-YEAR-OLD VAIBHAV SURYAVANSHI)

    Latest and Breaking News on NDTV

    दूसरे यूथ वनडे में भारतीय अंडर 19 टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए. वैभव ने जहां 70 रन की पारी खेली तो वहीं, विहान मल्होत्रा ने भी 70 रन बनाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई. दोनों ने मिलकर केवल 18.3 ओवर में ही 117 रन जोड़ लिए थे. वेदांत त्रिवेदी ने मैच में 26 रन की पारी खेली.  

    वैभव सूर्यवंशी, ऑस्ट्रेलिया में

    – पहले मैच में 38(22)
    – दूसरे मैच में 70(68)

    14 साल की उम्र में, अंडर-19 में छा गए हैं वैभव सूर्यवंशी

    ऑस्ट्र्रेलिया दौरे पर अपने पहले मैच में वैभव ने 22 गेंदों में 38 रन तूफानी पारी खेली. भारतीय अंडर 19 ने अपने पहले मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी. अब दूसरे मैच में भी 14 साल के वैभव ने कमाल कर दिया है.  बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर यूथ वनडे सीरीज में भी 14 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया था और उस ऐतिहासिक सीरीज में 5 पारियों में कुल 55 रन बनाए थे, जिसमें बेस्ट स्कोर 143 रन रहा था. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज आज से…

    July 14, 2026

    18 साल का रिश्ता टूटा, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

    July 13, 2026

    FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.