Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»VHT 2025-26: एक दिन में लगे कुल 22 शतक, टूट गया टूर्नामेंट के इतिहास में ये बड़ा रिकॉर्ड
    खेल

    VHT 2025-26: एक दिन में लगे कुल 22 शतक, टूट गया टूर्नामेंट के इतिहास में ये बड़ा रिकॉर्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन के खेल को लेकर बात की जाए तो वह पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा है, जिसमें टूर्नामेंट के इतिहास में कई नए रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिले। इस बार भारतीय घरेलू क्रिकेट में लिस्ट-ए के सबसे बड़े टूर्नामेंट को लेकर काफी अधिक चर्चा भी देखने को मिल रही है, जिसकी सबसे बड़ी वजह टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों का हिस्सा लेना है। इसमें कुछ नाम प्रमुख तौर पर शामिल है जो विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और ईशान किशन का है। ऐसे में पहले दिन के खेल को लेकर बात की जाए तो उसमें कुल 22 खिलाड़ी ऐसे रहे जो शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए।

    19 शतकों का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

    इस बार विजय हजार ट्रॉफी का जिस तरह से आगाज हुआ है उसके बाद टूर्नामेंट खत्म होने तक और भी कई नए रिकॉर्ड्स बनना तय माना जा रहा है। पहले दिन के खेल को लेकर बात की जाए तो उसमें 22 शतक देखने को मिले जिसके साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी में एक दिन में सबसे ज्यादा शतक लगने का रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया। इससे पहले 12 दिसंबर 2021 और 3 जनवरी 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी में एक दिन में सबसे ज्यादा 19 शतक लगे थे। वहीं अब 22 शतकों के साथ ये रिकॉर्ड पीछे छूट गया है। पहले दिन के खेल में विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव शौरी और ईशान किशन के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली।

    स्वास्तिक समल ने की संजू सैमसन की बराबरी

    पहले दिन के खेल में जहां सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर टिकी हुई थी, तो वहीं सुर्खियां ओडिशा के 25 साल के ओपनिंग बल्लेबाज स्वास्तिक समल ने बटोरी जो लिस्ट ए क्रिकेट में ओडिशा के लिए डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि उनकी इस शानदार पारी के बावजूद ओडिशा की टीम को हार का सामना करना पड़ा। स्वास्तिक समल ने 169 गेंदों में 212 रनों की पारी खेली। इसी के साथ ये विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के मामले में अब संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर है, जिसमे स्वास्तिक ने संजू सैमसन के रिकॉर्ड की बराबरी की है। वहीं स्वास्तिक अब विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले 8वें खिलाड़ी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत को महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, छह देशों का मेगा टूर्नामेंट 14 फरवरी से

    September 3, 2026

    अफगानिस्तान दौरे से पहले BCCI ने अचानक बुलाई मीटिंग, गौतम गंभीर-अजीत अगरकर से होगी पूछताछ

    September 2, 2026

    ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में, गत विजेता सेंट्रल जोन को चार विकेट से दी मात

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.