Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»12 सीटों पर एमसीडी के लिए मतदान जारी, CM रेखा गुप्ता की सीट पर भी मतदान
    राजनीति

    12 सीटों पर एमसीडी के लिए मतदान जारी, CM रेखा गुप्ता की सीट पर भी मतदान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली नगर निगम यानी दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7.30 बजे से जारी है। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनाव के लिए डाले जा रहे मतदान की प्रक्रिया थोड़ी स्लो है। सुबह 11.30 बजे तक सिर्फ 12.63% मतदान हुआ था। सबसे अधिक मतदान संगम विहार वार्ड में, 9.44 फीसदी हुआ। वहीं, सबसे कम ग्रेटर कैलाश वार्ड में 2.77 फीसदी मतदान हुआ है।

    मतदान शाम 5 बजे तक होगा। पार्षद की इन 12 सीटों पर 53 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करीब 7 लाख वोटर्स करेंगे। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, वोटिंग 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर मतदान किया जा रहा है। इसके नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

    आपका मतदान दिल्ली के भविष्य को संवारेगा: CM रेखा गुप्ता

    मतदान के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री और शालीमार बाग-बी की पूर्व पार्षद रहीं रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से उपचुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा- सम्मानित मतदाताओं, आज 12 वार्डों में होने वाले नगर निगम के उपचुनाव एक निर्वाचन प्रक्रिया से कहीं बढ़कर हमारी साझा आकांक्षाओं को सशक्त करने का अवसर हैं।उन्होंने आगे लिखा कि- आपका एक-एक मत यह तय करेगा कि आपके वार्ड में प्रशासनिक पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा की वह धारा आगे बढ़े, जहाँ विकास केवल वादों में नहीं, अपितु ज़मीनी हकीकतों में दिखाई दे। मैं आप सभी से आग्रह करती हूँ कि लोकतंत्र के इस उत्सव में प्रतिभाग करके अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुँचें और उस उम्मीदवार एवं दल को चुनें जो आपके क्षेत्र को सुरक्षित, सक्षम और विकासोन्मुख बनाकर आपकी आकांक्षाओं को प्राथमिकता दे सके। आपका एक मत दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य को संवारकर ‘विकसित दिल्ली’ का निर्माण करेगा।

    26 महिला उम्मीदवार मैदान में

    इन 51 उम्मीदवारों में से 26 महिलाएं हैं. BJP ने 8, AAP ने 6, और कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 12 खाली वार्डों में से BJP के पास पहले नौ सीटें थीं, जबकि AAP के पास चांदनी चौक, दक्षिणी पुरी और चांदनी महल की सीटें थीं। मौजूदा समय में MCD में BJP के 116 और AAP के 98 पार्षद हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पूर्व वार्ड में BJP की अनीता जैन और AAP की बबीता अहलावत के बीच कड़ा मुकाबला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    निकाय चुनाव रिजल्ट, अंबाला-सोनीपत में BJP मेयर प्रत्याशियों ने लहराया परचम..

    May 13, 2026

    विजय थलापति ने तमिलनाडु विधानसभा में साबित किया बहुमत

    May 13, 2026

    BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.