Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»“चुनाव में हम ही जीतेंगे”..केरल में चुनाव से पहले शशि थरूर का बड़ा बयान
    राजनीति

    “चुनाव में हम ही जीतेंगे”..केरल में चुनाव से पहले शशि थरूर का बड़ा बयान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केरल विधानसभा चुनाव में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी और सामने आ जाएगा कि केरल में किसकी सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दल चुनाव में जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बड़ा बयान दिया है।

    ”हम ही जीतेंगे”

    पत्रकारों से बात करते हुए जब तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के थरूर से केरल विधानसभा चुनाव के बारे में सवाल किया, तो वह आत्मविश्वास से भरे नज़र आए। उन्होंने जवाब दिया – “केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम ही जीतेंगे।” गौरतलब है कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – यूडीएफ और मौजूदा लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट – एलडीएफ के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।

    “उम्मीदवारों के पास है कम समय”

    थरूर ने कांग्रेस की जीत का भरोसा जताते हुए चुनाव की जल्दी होने पर बात की। उन्होंने कहा, “चुनाव जल्दी होने की वजह से नए उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए काफ़ी कम समय बचा है। चुनाव किसी की भी उम्मीद से कहीं ज़्यादा जल्दी हो रहे हैं। इसलिए क्योंकि मौजूदा सरकार में सभी मौजूदा सदस्य हैं, उन्हें तैयारी के लिए कम समय चाहिए। जबकि हमारे पास नए उम्मीदवार हैं जिन्हें बाहर जाकर मतदाताओं और वोटरों से जान-पहचान बनानी है। ऐसे में हमारे उम्मीदवारों के पास समय कम है, लेकिन फिर भी मुझे पूरा भरोसा है कि चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ को जीत हासिल होगी।”

    क्या मौजूदा सांसद लड़ेंगे चुनाव?

    कांग्रेस ने मंगलवार को आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 55 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पिछले कुछ समय से अटकलों का बाजार गर्म है कि केरल से कुछ सांसद भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस सवाल पर थरूर ने जवाब दिया, “मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता, लेकिन ऐसा करना पार्टी के लिए एक ‘बड़ी पूंजी’ हो सकती है। दो या तीन ऐसे सांसद हैं जो चुनाव लड़ना चाहते हैं। व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि वो पार्टी के लिए बहुत फायदेमंद होंगे। इसलिए अगर वो चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो मुझे इसमें कोई दिक़्क़त नहीं है। हालांकि उम्मीदवारों की अंतिम सूची आखिरकार पार्टी आलाकमान ही तय करता है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जयराम रमेश ने E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कम माइलेज और वाहनों की अनुकूलता पर उठाए सवाल

    August 21, 2026

    ‘जब तक जिंदा हूं, कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे’, शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर किया बड़ा दावा

    August 20, 2026

    ‘वंदे मातरम’ का अपमान, अमित शाह का सोनिया गांधी पर सीधा हमला, बोले- माफी मांगे कांग्रेस

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.