Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शादी के बाद संबंध बनाने की पत्नी ने जाहिर की इच्छा तो हैवान बना पति,FIR दर्ज
    क्राइम

    शादी के बाद संबंध बनाने की पत्नी ने जाहिर की इच्छा तो हैवान बना पति,FIR दर्ज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से एक बेहद ही चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नवविवाहित महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने शारीरिक संबंध बनाने पर जोर देने के कारण उसके गुप्तांग और जांघों पर सिगरेट के चटके दिए।

    जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय पीड़ित महिला का कहना है कि शादी के बाद जब उसने पति से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई, तो पति ने उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। शिकायत के आधार पर येरवडा पुलिस ने पति, सास, ननद, चचेरी ननद और चचेरे ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

    शिकायत के अनुसार, 29 वर्षीय पीड़िता का निकाह इसी साल येरवडा निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही पति जानबूझकर उससे दूरी बनाने लगा था। शादी की पहली रात को ही पति ने थकान का बहाना बनाकर महिला से दूरी बना ली। यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक चलता रहा।

    मामला तब और गंभीर हो गया जब पति ने अपना बेडरूम छोड़कर मां और बहन के कमरे में सोना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि ससुराल वालों ने पीड़िता पर अपने पति की इस क्रूरता और अजीब व्यवहार के बारे में किसी को न बताने का दबाव डाला।

    ससुराल वालों ने पीड़िता से कहा कि निकाह हो चुका है, इसलिए अब तुम्हें ही शादी को बचाने के लिए संयम रखना होगा। जब पीड़िता के लिए पूरा मामला असहनीय हो गया तो उसने अपने मायके वालों से मदद मांगी, लेकिन उसे इसके लिए भी रोका गया। आरोप है कि महिला को उसके मायके भी नहीं जाने दिया जाता था।

    इसके बाद येरवडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पति सहित ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 318(2), 115(2), 351(1), 352, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस गहनता से आगे की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत

    September 3, 2026

    शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…

    September 3, 2026

    किसान की गोली मारकर हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.