Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘कौन रशा…?’ रवीना टंडन की बेटी को नहीं पहचाना संजय दत्त ने, नाम सुनकर दिया ऐसा जवाब
    मनोरंजन

    ‘कौन रशा…?’ रवीना टंडन की बेटी को नहीं पहचाना संजय दत्त ने, नाम सुनकर दिया ऐसा जवाब

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    रवीना टंडन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अभिनेता संजय दत्त अक्सर चर्चा में बने रहते हैं, और इन दिनों उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस समय का है जब संजय दत्त मुंबई की बारिश में सैर कर रहे थे और इसी दौरान उनसे रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बारे में सवाल किया गया। लेकिन संजय दत्त स्टार किड को पहचानने में चूक गए, जो कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए।

    वीडियो में संजय दत्त फ्लोरल शर्ट और ब्लैक पैंट पहने एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारी बारिश के बीच वे अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे, तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। संजय दत्त ने पैपराजी की चिंता करते हुए उन्हें बारिश में बाहर खड़े रहने के बजाय घर जाने की सलाह दी। वे कहते हैं, “जा ना रे, घर जा। बारिश हो रही है।” पैपराजी ने बताया कि वे संजय और उनकी पत्नी मान्यता की तस्वीरें लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं और साथ ही एक और सेलिब्रिटी की भी प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिसे उन्होंने “नई लड़की” बताया।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)


    जब पैपराजी ने रवीना टंडन की बेटी राशा का नाम लिया, तो संजय दत्त थोड़े कन्फ्यूज हुए और बार-बार पूछा, “कौन?” जब उन्हें रवीना टंडन का नाम बताया गया, तो उन्होंने कहा, “अच्छा, जाओ,” और फिर अपनी कार में बैठकर वहां से चले गए।

    संजय दत्त और रवीना टंडन ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे 1994 की ‘आतिशः फील द फायर’, 1993 की ‘क्षत्रिय’, 2000 की ‘जंग’, और ‘एलओसी कारगिल’। संजय दत्त 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में नजर आए थे। वहीं, रवीना की बेटी राशा थडानी ने इस साल फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    टेलीविजन इंडस्ट्री:’डॉ. आरंभी’ एक्टर संजीब सिंह की मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

    July 11, 2026

    ‘धमाल 4’ का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 1 बजे तक 16 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

    July 11, 2026

    चेक बाउंस केस में तीन महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.