Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक
    • वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश
    • चुनाव में केरलम को होगा फायदा, मोदी ने अनूप को बताया अपना बायां हाथ
    • नवाज बना नवदुर्गा, रेप कर जबरन करवाया धर्म परिवर्तन, महिला का सब लूटकर फरार
    • आंध्र प्रदेश के विजाग में कुत्तों का कब्रिस्तान…
    • मदुरै का अनोखा गांव, मुफ्त की चीजें ठुकराते है लोग, राजनीतिक विज्ञापन, पोस्टर्स-बैनर्स बैन
    • हुबली में लव जिहाद मामले से तनाव, 3 केस दर्ज, हिंदू संगठनों के हंगामे…
    • असम CM की पत्नी के पास मुस्लिम देशों के पासपोर्ट, पवन खेड़ा का बड़ा अटैक, हिमंत ने दिया जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»कौन भारत से खरीद रहा रॉकेट लॉन्चर और मिसाइल? डिफेंस एक्सपोर्ट में गजब का उछाल
    व्यापार

    कौन भारत से खरीद रहा रॉकेट लॉन्चर और मिसाइल? डिफेंस एक्सपोर्ट में गजब का उछाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    India’s defence exports: भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. यह ग्लोबल लेवल पर हथियारों के बाजारों में भारत की बढ़ती मौजूदगी को दिखाता है.

    रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. यह 2016-17 के 1,522 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 25 गुना ज्यादा है, जो पिछले एक दशक में हुए इसमें जबरदस्त विस्तार को दिखाता है.

    भारत के हथियारों की ग्लोबल डिमांड 

    निर्यात का यह सिलसिला कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ावों के बावजूद लगातार ऊपर की ओर बढ़ता हुआ दिख रहा है. रक्षा निर्यात पहली बार 2018-19 में 10,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा था. इसके बाद कोरोना महामारी के दौरान इसमें थोड़ी गिरावट आई थी. फिर 2021-22 से इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई.

    सिर्फ 2023-24 से 2025-26 के बीच ही निर्यात 21,083 करोड़ रुपये से बढ़कर 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इससे पता चलता है कि ग्लोबल लेवल पर भारत में बने रक्षा उपकरणों और प्रणालियों की मांग काफी ज्यादा है. सरकार ने 2029 तक रक्षा निर्यात को 50,000 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा है.

    भारत क्या-क्या बेच रहा?

    भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट अब सिर्फ छोटे-मोटे पुर्जे तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका दायरा अब काफी बढ़ गया है. भारत तेजस फाइटर जेटसे लेकर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेटलॉन्चर, रडार, बख्तरबंद वाहन, एंटी-ड्रोन सिस्टम, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर, आकाश एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम, बुलेटप्रूफ जैकेट, गोला-बारूद जैसी तमाम चीजों का अभी एक्सपोर्ट कर रहा है, जिनकी ग्लोबल मार्केट में काफी डिमांड है.  

    भारत से कौन खरीद रहा हथियार? 

    भारत मौजूदा समय में 100 से ज्यादा देशों को रक्षा उपकरण भेजता है. इसमें सबसे टॉप पर अमेरिका है, जो भारत से विमानों के लिए फ्यूलेज, सब-सिस्टम और पुर्जे खरीदता है. इसके बाद फ्रांस, आर्मेनिया, फिलीपींस, जर्मनी, इजरायल, इंडोनेशिया, मिस्र जैसे और भी कई देश इस लिस्ट में शामिल हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आधार कार्ड में पिता का नाम कैसे करें सही? घर बैठे खुद कर सकते हैं अपडेट

    April 5, 2026

    नए हफ्ते IPO बाजार रहेगा सुस्त…

    April 4, 2026

    टेक्स्ट-टू-वीडियो बनाने वाले टूल Sora के बंद होने की वजह आइ सामने , CEO सैम ऑल्टमैन ने बताया कारण

    April 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.