Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
    • ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
    • कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»महिला वन अधिकारी ने 6 मिनट में काबू किया 16 फुट लंबा किंग कोबरा
    अजब गजब

    महिला वन अधिकारी ने 6 मिनट में काबू किया 16 फुट लंबा किंग कोबरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केरल से एक हैरान कर देने वाला और दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फॉरेस्ट बीट ऑफिसर जी.एस. रोशनीको एक विशालकाय किंग कोबरा को बहादुरी से बचाते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोशनी एक उथली धा में स्नेक कैचिंग स्टिक की मदद से सांप को बेहद सधे हुए अंदाज़ में संभालती हैं.

    बार-बार भाग रहा था किंग कोबरा

    ये वही जगह है, जहां आमतौर पर गांव वाले नहाने के लिए आते हैं. जब किंग कोबरा वहां दिखाई दिया, तो इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची, जिसमें रोशनी भी शामिल थीं. रोशनी ने बिना घबराए सांप को पकड़ने की स्टिक से उसे संभाला और कुछ ही मिनटों में सुरक्षित पकड़ लिया. इसके बाद उसे जंगल के अंदर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया

    6 मिनट में 16 फुट लंबे किंग कोबरा को किया काबू

    सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जंगल की रानियों को सलाम. फॉरेस्ट ऑफिसर जी.एस. रोशनी द्वारा 16 फुट लंबे किंग कोबरा को रेस्क्यू किया गया. ये पहली बार था जब वह इस प्रजाति के सांप को संभाल रही थीं, जबकि वो पहले ही 800 से ज्यादा सांप बचा चुकी हैं. सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने रोशनी की हिम्मत और शांत स्वभाव की खूब सराहना की. एक यूज़र ने लिखा, क्वीन ने किंग को संभाला, वाकई प्रेरणा हैं वो. दूसरे ने लिखा, IFS अफसर और फॉरेस्ट ग्राउंड स्टाफ ही असली ड्यूटी निभाते हैं. इन्हें IAS से ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए.

    डर को हराकर जंगल की शेरनी बनी मिसाल

    तीसरे यूजर ने कहा, सलाम है उनकी बहादुरी को. पीटीआई के मुताबिक, जी.एस. रोशनी पिछले 8 सालों से केरल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं और अब तक 800 से अधिक जहरीले व गैर-जहरीले सांपों को बचा चुकी हैं, लेकिन यह उनका पहला किंग कोबरा रेस्क्यू था और उन्होंने यह काम भी निपुणता से कर दिखाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पासपोर्ट में रिश्तेदारों के फोन नंबर लिखने लगा शख्स, देखकर इंटरनेट का घूम गया माथा

    November 3, 2026

    सड़क छोड़ पानी पर दौड़ने लगी बाइक, शख्स ने 32 मिनट में कर दिया ऐसा कारनामा कि दुनिया रह गई हैरान

    October 31, 2026

    गुब्बारों ने बनाया ऐसा हाल; तेज हवा में उड़ने लगी दुल्हन, फोटोग्राफर ने बचाई जान

    October 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.