Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»भारत ने सिंधु नदी जल संधि स्थगित की, पाकिस्तान का प्रतिक्रिया जानकर आप हंसी रोक नहीं पाएंगे
    राजनीति

    भारत ने सिंधु नदी जल संधि स्थगित की, पाकिस्तान का प्रतिक्रिया जानकर आप हंसी रोक नहीं पाएंगे

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सिंधु नदी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है, और इसके बाद पाकिस्तान ने जो कदम उठाया है, उसे जानकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। पाकिस्तान सरकार ने चोलिस्तान नहर परियोजना को रोकने का फैसला किया है, लेकिन यह समझने की बात है कि जब पानी ही नहीं होगा, तो पाकिस्तान नहर बनाकर क्या करेगा।

    सिंध में उठा बखेड़ा
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने फरवरी में चोलिस्तान नहर परियोजना का उद्घाटन किया था, जो पंजाब प्रांत के रेगिस्तानी क्षेत्र की सिंचाई के लिए थी। हालांकि, सिंध प्रांत में इस कदम को लेकर विरोध और हंगामा शुरू हो गया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सहित कई राजनीतिक दलों ने इस परियोजना का विरोध किया, जबकि पीपीपी केंद्र में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

    शरीफ और बिलावल का एकजुट फैसला
    भारत द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित किए जाने के बाद, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी से मुलाकात की और नहर परियोजना को रोकने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने यह तय किया कि यह परियोजना तब तक निलंबित रहेगी, जब तक प्रांतों के बीच विवादों के समाधान के लिए उच्चस्तरीय अंतर-प्रांतीय निकाय ‘काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स’ में आम सहमति नहीं बन जाती।

    आपसी सहमति से लिया गया फैसला
    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिलावल के साथ संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दोनों दलों ने भारत की घोषणाओं और देश की स्थिति पर विस्तार से विचार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीपीपी और पीएमएल-एन के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जब तक प्रांतों के बीच आम सहमति नहीं बनती, तब तक कोई नई नहर नहीं बनाई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

    August 1, 2026

    चुनाव से पहले मनीष तिवारी की Post से हलचल

    August 1, 2026

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन बिल अब कानून बना, 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने…

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.