आइवरी कोस्ट में शुक्रवार को दो बसों की भीषण टक्कर में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश के मध्य-पश्चिम में ब्रोकोआ गांव में दो वाहनों की टक्कर हो गई।
बयान में कहा गया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंत्रालय के अनुसार, मारे गए 26 लोगों में से दस की मौत टक्कर के बाद लगी आग में झुलसने से हुई। स्थानीय मीडिया संस्थानों द्वारा प्रसारित किए जा रहे घटनास्थल के वीडियो में दो वाहनों में लगी आग देखी जा सकती है।
बयान में कहा गया, ‘‘परिवहन मंत्री ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर अधिक सतर्क रहने की अपील की है।’’ खस्ताहाल सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण पश्चिमी अफ्रीकी देश में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं।मंत्रालय के अनुसार, इस तरह की दुर्घटनाओं में हर साल एक हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा देते हैं।
Trending
- महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली
- हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
- पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
- इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
- मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
- राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
- किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
- ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

