Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का फल न मिलने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। धन को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। वैवाहिक जीवन में साथी से आप किसी बात को लेकर लड़ाई झगडे में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।
    वृषभ- आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर पुण्य कमाने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कार्य क्षमता बढ़ने से आपको खुशी होगी। यदि आप किसी नए काम को करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें।
    मिथुन- आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में ही रहने दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकती हैं। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी परीक्षा की तैयारी में मेहनत से जुटेंगे।
    कर्क- आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको अपने कामों को लेकर कार्यक्षेत्र में यदि अपने जूनियर से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कहीं बाहर जाने का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो बाद में उन्हें समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
    कन्या- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय पारिवारिक मामलों को सुनने में व्यतीत करेंगे। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पर भरोसा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
    तुला- आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने करियर पर पूरा ध्यान देंगे, इसलिए यदि आपको जॉब चेंज करने की कोई भी मौका मिले, तो आप उसे हाथ से जाने न दें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से सभी व्यस्त रहेंगे।
    धनु- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आपको इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करने होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा। पार्टनरशिप में आपको कोई काम करने से बचना होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
    मकर- आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस को बनाए रखने के लिए रहेगा। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी, लेकिन किसी दूर रहे परिजन की मदद से पूरा हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपकी किसी पारिवारिक समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे भी आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है।
    कुंभ- आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका दिन खुशियों से सराबोर रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस में आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपकी कोई पारिवारिक समस्या दूर हो सकती है।
    मीन- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपकी इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आपने यदि पहले कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपका कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने घर के कामों को भी समय से पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.