नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए नौकरी का बढ़िया मौका है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. जो उम्मीदवार इस एम्स सीआरई भर्ती 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 31 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
अगर कोई सामान्य/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन करता है तो आपको आवेदन शुल्क 3000 रुपये लगेंगे. वहीं, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 2400 रुपये देने होंगे. पेमेंट आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग के जरिए कर सकते हैं.
जानें क्या है उम्र सीमा
इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से लेक 35 साल के बीच होनी चाहिए.
किन पदों पर होगी भर्ती
एम्स सीआरई भर्ती 2025 के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली द्वारा कुल 4576 रिक्तियां जारी की गई है. कुल भर्ती में से 813 रिक्तियां नर्सिंग अधिकारी / सार्वजनिक स्वास्थ्य नर्स / वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पदों के लिए जारी की गई हैं, 663 ड्रेसर/अस्पताल अटेंडेंट/नर्सिंग अटेंडेंट/मल्टी-टास्किंग स्टाफ/ऑपरेटर (ई एंड एम) और कई पदों के लिए भी वैकेंसी निकाली गई है.
कैसा होगा AIIMS CRE भर्ती 2025 परीक्षा का पैटर्न
सीआरई एम्स परीक्षा में कुल 100 MCQ प्रश्न होते हैं.
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिये जायेंगे.
परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट होगी.
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नकारात्मक अंकन होगी.
योग्यता अंक यूआर/ईडब्ल्यूएस के लिए 40%, ओबीसी के लिए 35% और एससी और एसटी के लिए 30% होंगे.
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsexams.ac.in/ पर जाएं.
अपनी जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन आईडी भेजी जाएगी.
आवेदन पत्र भरें और शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक डिटेल दर्ज करें.
इसके बाद अपलोड इमेज टैब पर क्लिक करें और एक फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपलोड करें.
सभी डिटेल चेक करने के बाद पेमेंट कर दें.
आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें.
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

