दिल्ली। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आप के 40 नेताओं का नाम शामिल है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कुल 40 नेताओं के नाम हैं। इस बार दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय सहित दिल्ली और पंजाब के मंत्रियों को स्टार प्रचारक बनाया गया है। बड़ी खास बात ये है कि इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी शामिल है।
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, हरभजन सिंह, मीत हेयर, दिलीप पांडेय, रामनिवास गोयल, गुलाब सिंह और ऋतुराज गोविंद का भी नाम भी है।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक
कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, अजय माकन, काजी निजामुद्दीन, देवेंद्र यादव, अशोक गहलोत, हरीश रावत, मुकुल वासनिक, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट और सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कुल चालीस नेताओं को शामिल किया गया है।
बीजेपी के स्टार प्रचार
बीजेपी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, गिरिराज सिंह समेत 40 नेताओं को शामिल किया है। वहीं भाजपा की लिस्ट में चार फिल्मी हस्तियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। बता दें कि दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को वोटों की गिनती होगी।
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

