टीवी और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टीकू तलसानिया की अचानक तबीयत खराब हो गई है. उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है. खबर है कि एक्टर अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का प्राइमरी कारण हार्ट अटैक बताया गया है, लेकिन अभी भी डॉक्टर उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण का पता लगा रहे हैं. टीकू तलसानिया को लेकर ये खबर काफी हैरान करने वाली है. टीकू 70 साल के हैं. वो इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक्टर जल्द ठीक हो जाएंगे.
एक्टर टीकू तलसानिया का जन्म 1954 में हुआ था. उन्होंने 1984 में आए पॉपुलर शो ‘ये जो है जिंदगी’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया. वहीं 1986 में फिल्म ‘प्यार के दो पल’ के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. तमाम तरह के किरदार निभा चुके टीकू तलसानिया को अपने कॉमिक रोल्स के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है. उनकी कॉमेडी का स्टाइल और टाइमिंग दोनों ही कमाल रही हैं. उनकी डायलॉग डिलीवरी ही दर्शकों को हंसाने के लिए काफी है.
पिछली बार इस फिल्म में आए थे नजर
अपने चार दशक लंबे करियर में टीकू तलसानिया ने कई बढ़िया टीवी शो जैसे ‘एक से बढ़कर एक’, ‘हुकूम मेरे आका’, ‘गोलमाल है भाई सब गोलमाल है’, ‘प्रीतम प्यारे और वो’ और ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ में काम किया है. वहीं फिल्मों की बात करें तो ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘बोल राधा बोल’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘इश्क’, ‘देवदास’, ‘पार्टनर’, ‘धमाल’, ‘स्पेशल 26’, ‘सर्कस’ जैसी फिल्मों में उन्हें देखा जा चुका है. पिछली बार टीकू को 2024 में आई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था. इसमें उनके साथ राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी, मल्लिका शेरावत, विजय राज और अर्चना पूरन सिंह थीं.
टीकू तलसानिया ने दीप्ति तलसानिया से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं- एक बेटा रोहन तलसानिया और बेटी शिखा तलसानिया. रोहन, म्यूजिक कम्पोजर हैं और शिखा बॉलीवुड में एक्ट्रेस हैं. शिखा तलसानिया को ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘कुली न. 1’ और ‘आई हेट लव स्टोरीज’ में देखा जा चुका है. उम्मीद करते हैं कि टीकू तलसानिया जल्द स्वस्थ होकर घर वापस लौटेंगे.
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

