उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में डेंटल क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. जब परिजनों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला लखनऊ में इंदिरानगर सी ब्लॉक का है. यहां रहने वाले डॉक्टर सचिन सौरभ ने गोमती नगर के खरगापुर इलाके में निर्मला डेंटल क्लीनिक चलाते थे. सचिन ने अपने घर में कमरे में फांसी लगा ली. जब परिजनों ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.
आनन-फानन में घटना के बारे में जानकारी गाजीपुर पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरा खोलकर घटना का जायजा लिया. इस दौरान डॉक्टर सचिन सौरभ के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. इश नोट में लिखा गया है – ‘I am sorry for always being a disappointment’ (मैं हमेशा निराशा का कारण बनने के लिए माफी चाहता हूं). इस नोट को लेकर कहा जा रहा है कि डॉक्टर मानसिक रूप से परेशान थे.
Trending
- ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति…
- बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
