नागपुर में गुरुवार और शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. इनमें एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा और दो बाउंसर शामिल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना गुरुवार शाम जरीपटका इलाके में हुई, जहां ट्यूशन से लौट रही आंचल टेकचंद राहंगडाले (22) की साइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में आंचल गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया. जरीपटका पुलिस ने धारा 279 (लापरवाह ड्राइविंग) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वहीं, दूसरी घटना शुक्रवार तड़के 2:47 बजे यशोधरा नगर में हुई. बाइक सवार लॉरेंस समन (32) और शंकर पंधारी गुडाधे (36) की बाइक सड़क किनारे रखे सीमेंट पाइप से टकरा गई. दोनों ‘बाउंसर’ के रूप में काम करते थे और ऑटोमोटिव स्क्वायर की ओर जा रहे थे. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. जरीपटका पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (तेज गति से या लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

