Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»धकती कार में राख हो गया युवक
    राष्ट्रीय

    धकती कार में राख हो गया युवक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में भयावह हादसे के वीडियो ने दिल दहलाकर रख दिया है. रोड एक्सीडेंट के बाद लगी आग की चपेट में आने से कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हुई. बाहर खड़ी भीड़ असहाय बनी रही और मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्ड करती रही, लेकिन आग बुझाने के इंतजाम न होने से गाड़ी धधकती रही और देखते ही देखते अंदर फंसा युवक जलकर खाक हो गया. सिर्फ उसका कंकाल ही दिखाई दे रहा था.
    घटनास्थल पर रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सामने आया है. इसमें धधकती हुई कार से दूर खड़े कुछ युवकों को कहते सुना जा सकता है, ”अबे! सीट के नीचे फंसा है वो… कंकाल दिख रहा है उसका… ड्राइवर सीट के बाजू में फंसा है. पूरा जल गया, इतनी देर नहीं लगती यार.”
    दरअसल, नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:00 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कोटलाखेड़ी गांव के पास दो कार आपस में टकरा गईं. बताया जा रहा है कि भोपाल से सिवनी मालवा लौट रही एक कार सामने से आ रही टवेरा गाड़ी से टकरा गई थी और अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई.
    सड़क से नीचे उतरते ही कार में अचानक आग लग गई. गाड़ी में सवार तीन युवकों में से वंश राठौर और सूरज धनगर बमुश्किल किसी तरह बाहर निकलने में सफल हो गए. वहीं, अवतार सिंह राजपूत कार में ही फंसा रह गया. आग की चपेट में आने से अवतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
    हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनूप सिंह उनके बाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. कार में लगी आग को बुझाने के बाद मृतक युवक अवतार के शव को कार से बाहर निकाल कर सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. वहीं, घायल वंश राठौर और सूरज धनगर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    देवी सीता को लेकर दी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.