लखनऊ. लखनऊ के होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे राजस्थान के बिजनेसमैन निलेश भंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. निलेश की लाश नग्न अवस्था में मिली है. घटना के बाद निलेश की महिला मित्र मौके से फरार हो गई. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि वह निलेश के पत्नी के आधार कार्ड पर होटल में ठहरी हुई थी.
पूरा मामला लखनऊ के चिनहट स्थित एक होटल के कमरा नंबर 208 का है. होटल स्टाफ ने 20 जनवरी को पुलिस को सूचना दी थी कि एक गेस्ट की मौत हो गई है. जिसके बाद पुलिस तत्काल होटल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं, मौके पर पुलिस को देखकर मृतक बिजनेसमैन के साथ होटल में ठहरी महिला फरार हो गई. फिलहाल, पुलिस होटल के सीसीटीवी की DVR को कब्जे में लेकर फुटेज खंगाल रही है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिजनेसमैन निलेश भंडारी मूल रूप से राजस्थान के जालोर के रहने वाले थे. बेंगलुरु और सूरत में उनका बिजनेस था. वह लखनऊ मीटिंग के सिलसिले में आए थे. साथ में दो दिन से उनकी महिला मित्र भी होटल में रुकी हुई थी. इस बीच सोमवार देर रात निलेश की मौत हो गई.
पुलिस को सूचना दी गई कि निलेश बाथरूम में नहाते समय गिर गए, जिसके बाद वह अचेत हो गए, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. निलेश ने महिला मित्र की अपनी पत्नी के आधार कार्ड से होटल में एंट्री कराई थी. पुलिस को जांच के दौरान पत्नी का आधार कार्ड मिला है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि निलेश की डेड बॉडी पर कोई चोट के निशान नहीं हैं. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर निलेश के साथ क्या हुआ, जिसके चलते उसकी मौत हुई. फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

