नई दिल्ली। भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ज़बरदस्त भी है और भविष्य के लिए तैयार भी है। भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग 12% की दर से आगे बढ़ी है, इतनी कई देशों की आबादी नहीं है जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का इस साल विस्तार हुआ है। पिछले साल 800 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया था और 1.5 लाख से अधिक लोगों ने दौरा किया था। इस बार भारत मंडपम के साथ-साथ द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में इसका आयोजन किया जा रहा है।
एक्सपो 9 से अधिक समवर्ती शो, 20 से अधिक सम्मेलन और मंडपों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा, एक्सपो में उद्योग और क्षेत्रीय स्तरों के बीच सहयोग को सक्षम करने के लिए गतिशीलता क्षेत्र में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025′ के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगले वर्ष तक यह विश्व का सर्व प्रथम सर्वश्रेष्ठ और पूरे सेक्टर के लिए दुनिया में वन स्टॉप डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा…भारत मोबिलिटी 2025 इंडिया स्टोरी को दुनिया के सामने पेश करता है, जो इन्वेस्टमेंट्स और हमारे निर्यात को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

