उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में हर शाम होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. महाकुंभ के चलते प्रयागराज में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं, जिससे बनारस के घाटों पर भीड़ नियंत्रण से बाहर हो रही है. इसी को देखते हुए दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का आयोजन करने वाली संस्था गंगा सेवा निधि ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अभी गंगा आरती में शामिल होने न आएं. ऑनलाइन माध्यम से ही दर्शन करें.
काशी आने वाले श्रद्धालु चाहते हैं कि वे गंगा में नौका विहार करें और गंगा आरती में शामिल हों, लेकिन इस समय यहां इतनी भीड़ आ रही है कि लोगों को परेशानी हो रही है.
प्रयागराज में महाकुंभ संगम में डुबकी लगाकर काशी आने वाले या फिर काशी से होकर प्रयागराज जाने वालों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि अब इससे पूरे बनारस का दम फूलता नजर आ रहा है.
लोगों का कहना है कि इतनी भीड़ में कभी भी कोई घटना हो सकती है. इसी कारण वाराणसी के दशाश्वमेध गंगा घाट पर रोज शाम होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के आयोजकों ने श्रद्धालुओं से गंगा आरती में फिलहाल शामिल न होने को कहा है.
आरती कराने वाली संस्था गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि महाकुंभ के पावन पर्व के चलते करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं. महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालु काशी और अयोध्या का रुख कर रहे हैं. काशी आने पर श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं,
लोग मां गंगा में भी डुबकी लगा रहे हैं और गंगा आरती में भी शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस समय काशी में और गंगा आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा आ चुकी है.
गंगा आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या उम्मीद से ज्यादा है. इसी वजह से संस्था गंगा सेवा निधि परिवार सभी लोगों से अपील करती है कि फिलहाल जब तक भीड़ बहुत ज्यादा है, तब तक गंगा आरती में शामिल होने न आएं. ऑनलाइन माध्यम से गंगा आरती का दर्शन करें. जब स्थिति सामान्य हो जाए, तब मां गंगा की आरती में दर्शन के लिए आ सकते हैं.
Trending
- राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
- पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
- चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
- एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
- असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
- 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
- बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
- ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश

