Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»प्रोफेसर्स से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या
    राष्ट्रीय

    प्रोफेसर्स से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात में सुरेन्द्रनगर जिले के नगवाड़ा गांव की 19 साल की छात्रा उर्वशी मेहसाणा- विसनगर हाईवे पर बासना के पास आई मर्चेंट कॉलेज के होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. गुरुवार को उसने अपने हॉस्टल के रूम में प्रोफेसरों के उत्पीडन से तंग आकर आत्महत्या कर ली. छात्रा के पिता ने 4 प्रोफेसर और प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
    मूल रूप से सुरेन्द्रनगर जिले के नागवाड़ा गांव की रहने वाली उर्वशी होम्योपैथी कॉलेज में बीएचएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी.वह कॉलेज के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी. जानकारी के अनुसार पढ़ाई के दौरान प्रोफेसर द्वारा परेशान किये जाने के कारण उसने अपने कमरे के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली जिससे हड़कंप मच गया. बेटी की मौत की खबर सुनकर सरेन्द्रनगर में रहने वाला परिवार मेहसाणा सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां बेटी को मृत देखकर पूरा परिवार गमगीन हो गया.
    घटना के बाद छात्रा के पिता ने पुलिस स्टेशन में चार प्रोफेसरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि उर्वशी ने उन्हें बताया था कि सुरेशराव नाम के प्रोफेसर उसे परीक्षा में फेल करने की घमकी देकर उंची आवाज से धमकाते थे. प्रोफेसर प्रशांत उसे तीन-तीन बार एक ही चीज लिखने को कहते थे और 2-3 घंटे खड़ा रखते थे. प्रोफेसर बोस उसके बारे में अश्लील टीप्पणियां करते थे. इस बारे में जब उसने प्रिंसिपल पाटिल को शिकायत की तो उन्होंने कहा कि पढ़ना है तो यह सब सहन करना सीखो.
    लड़की के पिता ने बताया कि प्रिंसिपल के प्रोफेसर्स का पक्ष लेने की वजह से छात्रा को न्याय नहीं मिला और उसने आत्महत्या कर ली.महेसाणा डिप्टी एसपी मिलाप पटेल ने बताया कि उर्वशी के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कोलेज के चार प्रोफेसरों और प्रिंसिपल ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था. इसी आधार पर पुलिस ने तीन प्रोफेसर और प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास

    August 5, 2026

    अनुच्छेद 370 हटने के सात वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा

    August 5, 2026

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.