महाकुंभ की भीड़ में मौत की दर्द भरी दास्तां के बीच लापता हुए लोगों के घर पहुंचने पर अब उनके परिजन राहत की सांस ले रहे हैं. सतना के एक ऐसे ही वृद्ध दंपति की महाकुंभ कथा सामने आई है जो हादसे में अपनों से बिछड़ गए थे. लेकिन तीन दिन बाद अचानक घर पहुंच गए. दंपति के घर पहुंचते ही परिजनों और रिश्तोदारों ने राहत की सांस ली.
बुजुर्ग दंपति ने बताया कि भगजड़ के बाद रास्ते बंद होने से करीब 30 किलोमीटर पैदल और फिर सरकारी बस से शुक्रवार को अपने घर पहुंचे हैं. घटना के बाद खबर न मिलने से हैरान परेशान गांव, घर व रिश्तेदार बुजुर्ग दंपति के सकुशल पहुंचने पर हालचाल जानने पहुंच रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक सतना जिले के किचवरिया गांव के 70 वर्षीय बलिकरण सिंह 60 वर्षीय पत्नी गंगा देवी सिंह महाकुंभ स्पेशल बस से प्रयागराज गए हुए थे. मौनी अमावस्या में स्नान के दौरान संगम में मची भगदड़ में दंपति तो सुरक्षित रहे लेकिन वो अपने बाकी साथियों से बिछड़ गए. साथ ही उनका कपड़ा सहित अन्य सामान भी गुम हो गया. जिसके बाद बलिकरण किसी तरह रात गुजरने के बाद वापस सतना आना चाह रहे थे लेकिन सारे रास्ते बंद हो चुके थे.
इसके बाद बलिकरण अपनी पत्नी को पैदल लेकर चल दिए. 30 किलोमीटर चलने के बाद वह फूलपुर पहुंचे, वहां से सरकारी बस से बॉर्डर चाकघाट पहुंचे. बॉर्डर बंद होने से घर जाने का साधन न होने पर ढाबे में पड़े रहे. वहीं, 24 घंटे बाद बॉर्डर खुलने पर बस से सेमरिया फिर टिकरी, फिर अपने किचवरिया गांव पहुंचे.
हालांकि, मौनी अमावस्या में भगदड़ के बाद बुजुर्ग दंपति के तीन दिन तक घर न पहुंचने और कोई खोज खबर न मिलने पर परिजन रिश्तेदार और गांव वाले बेहद परेशान थे. पग पग में समस्या आने, घटनाक्रम होने, 30 किलोमीटर पैदल चलने और मौत के मुंह से वापस लौटे आस्थावान बुजुर्ग दंपति के चेहरे दहशत गर्द भले है, लेकिन महाकुंभ के मौनी अमावस्या में स्नान करने का सकून भी है.
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

