प्रयागराज महाकुंभ में आज भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मेला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुका है। सभी सरकारी अमला ऐक्शन में है। अखाड़ों का अमृत स्नान रोक दिया गया है। मेला प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही लोगों से संयम रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील कर रहा है। सभी अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर होने वाला अमृत स्नान को रद्द कर दिया है। भगदड़ में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से महाकुंभ मेला में बने अस्पताल में लाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से महाकुंभ भगदड़ पर बात की है। वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सभी लोग संगम में ही स्नान करना चाहते हैं, इसलिए ये हादसा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां साफ जल दिखे स्नान कर लें। महाकुंभ मेला प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार देर रात करीब 2 बजे हुआ है।
महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद : नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
भारतीय रेलवे ने महा कुम्भ के दौरान पड़ने वाले सभी अमृत स्नानों के लिए प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के दबाव को झेलने के लिए भरपूर तैयारियां की हुई हैं। इसके बावजूद अगर आपको किसी तरह की परेशानी हो तो आप रेलवे के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। महाकुम्भ के लिए रेलवे का Toll Free Number 1800 4199 139 है।
संगम घाट पर पहुंच रहे संत
मौनी अमावस्या के अवसर पर दूसरे अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर छोटे-छोटे जुलूसों के साथ संतों का आना जारी है। कुछ ही पलों में संत अमृत स्नान करेंगे।
Trending
- राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
- पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
- चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
- एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
- असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
- 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
- बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
- ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश

