महाकुंभ में आए कई लोगों ने यूजर्स को इंप्रेस किया और ध्यान अपनी ओर खींचा. आईआईटी वाले बाबा हों चाहे चिमटे वाले बाबा. लेकिन इन सब के बीच एक लड़की जिसने यूजर्स के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान भी अपनी ओर खींचा वो थी कुंभ में मालाएं बेचने वाली मोनालिसा. जिसकी खूबसूरत आंखों की सोशल मीडिया पर हर किसी ने तारीफ की. अब मोनालिसा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आप उसे पहचानने से मना कर देंगे. जी हां, खबर है कि मोनालिसा फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी हैं और जो तस्वीर वायरल है वो उन्होंने रवाना होने से पहले पुलिस वालों के साथ खिंचवाई है.
वायरल हो रही मोनालिसा की खूबसूरत तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मोनालिसा की तस्वीर देखने के बाद आपकी आंखों में चमक आ जाएगी और आप उन्हें शायद पहली नजर में पहचान ही ना पाएं. तस्वीर में मोनालिसा पहले वाली मोनालिसा की निस्बत बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. गले में मोतियों की माला डाले और लाल हरे रंग की ड्रेस में मोनालिसा बेहद शानदार दिखाई दे रही है. इंटरनेट पर मोनालिसा की तारीफों का तांता लग गया है. दरअसल, ये तस्वीर मोनालिसा की आने वाली फिल्म मणिपुर डायरी की शूटिंग के लिए मुंबई रवाना होने से पहले की है.
फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुई मोनालिसा भोंसले
दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ की सबसे चर्चित और ध्यान खींचने वाली लड़की मोनालिसा भोंसले अपनी आने वाली फिल्म द मणिपुर डायरी की शूटिंग के लिए महेश्वर से मुंबई रवाना हो चुकी है. इस दौरान खुद फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा उन्हें लेने खरगोन जिले के महेश्वर पहुंचे. फिल्म डायरेक्टर सनोज के साथ उनके असिस्टेंट महेंद्र लोधी भी मोनालिसा को लेने पहुंचे. फिल्म की टीम ने मोनालिसा के परिवार से चर्चा करके फिल्म की शूटिंग के लिए मोनालिसा को लेकर मुंबई रवाना हो गए. मोनालिसा और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए थाना इंचार्ज जगदीश गोयल भी फिल्म के डायरेक्टर से मिलने पहुंचे और उन्हें मुंबई के लिए रवाना किया.
यूजर्स ने दी बधाई
सोशल मीडिया पर जैसे ही मोनालिसा की तस्वीर वायरल हुई वैसे ही इसे लाखों लोगों ने देखा और इसे लाइक भी किया. अब इंटरनेट पर लोग इस तस्वीर को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…तुम्हें धन्यवाद करना चाहिए उस शख्स का जिसने तुम्हें वायरल करके तुम्हारी जिंदगी बदल दी. एक और यूजर ने लिखा…जीवन में जो कुछ मिल रहा है उसे स्वीकार करने के साथ साथ अपनी पिछली स्थितियों को भी जहन में रखना. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भविष्य के लिए बधाई, खूबसूरत दिख रही हो.
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

