प्रयागराज में महाकुंभ के महापर्व का शुभारंभ हो गया है. आज महाकुंभ का पहला स्नान है और आज तिथि भी अत्यंत पावन और बेहद खास है. यह कुंभ मेला 26 फरवरी तक यानी करीब 45 दिनों तक चलने वाला है. महाकुंभ का मजा आप आसमान से भी ले सकते हैं यानी आप हेलिकॉप्टर के जरिए भी महाकुंभ का नजारा देखा सकते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए इसकी कीमत में भी कमी की है.
महाकुंभ में हेलिकॉप्टर से यात्रा का शुल्क अब आधे से भी ज्यादा घटाकर 1,296 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है. पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बयान में कहा कि 7-8 मिनट की हेलिकॉप्टर यात्रा 13 जनवरी से शुरू होगी. हेलिकॉप्टर की सवारी का किराया अब 1,296 रुपये प्रति व्यक्ति होगा, जो पहले 3,000 रुपये था.
यह सवारी पर्यटकों को प्रयागराज शहर के ऊपर से भव्य महाकुंभ क्षेत्र का हवाई दृश्य दिखाएगी. इस राइड को www.upstdc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है और इसकी सुविधा भारत सरकार के उपक्रम पवन हंस द्वारा दी जाएगी. आधिकारिक बयान में ये भी कहा गया है कि मौसम के आधार पर सवारी “निरंतर” संचालित होगी. यूपी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने मेला स्थल पर जल एवं साहसिक खेलों की भी तैयारी की है.
इसके साथ ही 24 से 26 जनवरी तक वॉटर लेजर शो और अन्य गतिविधियों के साथ-साथ ड्रोन शो भी होगा. देशभर के प्रसिद्ध कलाकार 40 दिवसीय मेले के दौरान प्रदर्शन करेंगे, जिसमें यूपी दिवस भी शामिल होगा. गायक शंकर महादेवन 16 जनवरी को यहां गंगा पंडाल में प्रस्तुति देने वाले हैं और समापन प्रस्तुति 24 फरवरी को मोहित चौहान द्वारा दी जाएगी.
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

