प्रयागराज। महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और बस में आमने- सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि कार सवार तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। छह लोग कार में सवार होकर निकले थे महाकुंभ एक सप्ताह पूर्व वैगनआर कार से छह लोग प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करने निकले थे। स्नान के बाद श्रद्धालु अपनी कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। कार को संजय सिंह चला रहा थे। उसमें उनका परिवार व उनके करीबी दोस्त का परिवार भी था। रात करीब 11 बजे कार सवार श्रद्धालु प्रयागराज से अपने घर के लिए निकले। करीब तीन बजे सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही खाली रोडवेज बस से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग बुरी तरह से फंस गए।
तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कार में फंसे लोगों को कटर की मदद से किसी तरह बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने कार ड्राइवर संजय सिंह (55) निवासी महाराजगंज, बिंदु सिंह (45) निवासी गोरखपुर, विमला देवी (58) निवासी गोरखपुर को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में कार सवार विधावती (60) निवासी महाराजगंज, किरन देवी तिवारी (40) निवासी महाराजगंज, महेश तिवारी (50) गंभीर रूप घायल हो गए। जिन्हें डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद करीब घंटों जाम लगा रहा।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक रोडवेज व श्रद्धालुओं से भरी कार की आमने- सामने की टक्कर हुई। जिसमें तीन की मौत व तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

