Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:बिलासपुर में लगेगा BPCL का CBG प्लांट, NGT ने जमीन आवंटन के खिलाफ याचिका खारिज की
    • नाबालिग किशोरी ने दिया मृत शिशु को जन्म, आंगन में दफन मिला मृत शिशु, महिला गिरफ्तार, कुदाल बरामद…
    • अनोखा टोटका: गांव में बाजे गाजे के साथ निकाली ‘जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा’…
    • 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल,बैंक कर्मचारियों का बड़ा ऐलान…
    • सदर मार्केट, शाहीन बाग सहित कई इलाकों में जलजमाव,दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश…
    • भारत के मेडिकल इतिहास में रचा गया नया कीर्तिमान,1600 किमी दूर बैठकर डॉक्टर ने की रोबोटिक सर्जरी…
    • वेंटिलेटर फटने से अमरावती के अस्पताल में  लगी आग, जिंदा जले 3 नवजात…
    • राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»वेंटिलेटर फटने से अमरावती के अस्पताल में  लगी आग, जिंदा जले 3 नवजात…
    मुख्य समाचार

    वेंटिलेटर फटने से अमरावती के अस्पताल में  लगी आग, जिंदा जले 3 नवजात…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली –  महाराष्ट्र के अमरावती में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है। यहां जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में आग लग गई, जिसमें झुलसकर 3 बच्चों की मौत हो गई। घटना के वक्त NICU में 39 बच्चों का इलाज चल रहा था।
    आग लगते ही मौके पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

    अब तक की जांच में सामने आया है कि रात करीब 3:30 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लग गई। इसके बाद धुएं और आग ने NICU को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद 6 नवजात बच्चों को इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने से NICU की मशीनें और बाकी चीजें पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

    अमरावती पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने कहा, आज सवेरे करीब 3:15 बजे के आसपास जो सरकारी डफरिन अस्पताल है, इसमें जो NICU है उसके अंदर आग लगी है। NICU के 3 कंपार्टमेंट हैं, जिसमें से जो एक कंपार्टमेंट है, दुर्भाग्यपूर्ण रूप से उसमें से 3 बच्चों की मृत्यु हुई है। बाकी जो 6 बच्चे हैं, उन्हें इलाज के लिए स्थानांतरित किया गया है। प्रथम दृष्टया वेंटिलेटर के अंदर आग लगने की बात सामने आई है।

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरा दिल दहल गया है। भारी मन से, मैं उन नवजात शिशुओं को श्रद्धांजलि देता हूं जिनकी मृत्यु हो गई है। मैंने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। उन्हें हर तरह की चिकित्सा सहायता दी जा रही है और उनके जल्द ठीक होने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के मेडिकल इतिहास में रचा गया नया कीर्तिमान,1600 किमी दूर बैठकर डॉक्टर ने की रोबोटिक सर्जरी…

    August 24, 2026

    विजय ने “परंदूर एयरपोर्ट परियोजना” किया रद्द , साथ ही मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा

    August 24, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.