मुंबई के जुहू इलाके में एक कॉलेज स्टूडेंट का बैलेंस बिगड़ने से वह बच्ची के ऊपर गिर गया जिससे दो साल की बच्ची की जान चली गई. छात्र हर्षद गौरव (उम्र करीब 20 साल) पर पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है. जुहू पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, यह घटना पिछले गुरुवार (2 जनवरी) को हुई, जब विधि अग्रहरि नाम की बच्ची अपनी दुकान के पास खेल रही थी. गौरव और उसका दोस्त शाहनवाज अंसारी भी दुकान के पास बैठकर बातें कर रहे थे.
बच्ची की मां ने दोनों से कहा कि वे बच्ची के इतने पास न खेलें और कहीं और चले जाएं, लेकिन उन्होंने उसकी सलाह नहीं मानी. अधिकारी ने बताया कि छात्र और उसका दोस्त अंसारी हंसी-मजाक में बातें कर रहे थे और एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे, तभी छात्र का बैलेंस बिगड़ गया और वह बच्ची के ऊपर गिर गया. परिवार के मुताबिक, लड़के की लापरवाही की वजह से बच्ची की मौत हुई.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन बाद (4 जनवरी) उसकी मौत हो गई. बाद में उसके पिता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई. जिसमें 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) भी शामिल है.
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

