नई दिल्ली। पश्चिम विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। पाकिस्तान के करीब एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ ईरान के पास बना हुआ है। वहीं राजस्थान में पाकिस्तान सीमा के करीब एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना है। इस वजह से पश्चिम हिमालय क्षेत्र में 23 जनवरी तक वर्षा और हिमपात का दौर जारी रहेगा। वहीं 22 और 23 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं।
20 जनवरी को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी घना कोहरा पड़ेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
21 जनवरी को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाएगा।
22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
23 जनवरी को मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।
Trending
- दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद?
- बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
- वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
- महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली
- हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
- पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
- इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
- मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

