Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»वर्ल्ड कप में भाग लेंगे 4 भारतीय ग्रैंडमास्टर, होगी बड़े दिग्गजों से टक्कर
    खेल

    वर्ल्ड कप में भाग लेंगे 4 भारतीय ग्रैंडमास्टर, होगी बड़े दिग्गजों से टक्कर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन, अरविंद चिदंबरम, प्रणेश एम और अर्जुन एरिगैसी 11 से 15 अगस्त तक पेरिस में होने वाले ईस्पोर्ट्स विश्व कप की शतरंज प्रतियोगिता में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन सहित कई मजबूत विरोधियों का सामना करेंगे.

    निहाल, अरविंद और प्रणेश ईस्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट की दिग्गज कंपनी एस8यूएल ईस्पोर्ट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी जेन जी ईस्पोर्ट्स की तरफ से अपना भाग्य आजमाएंगे.

    यह चारों भारतीय खिलाड़ी मौजूदा चैंपियन कार्लसन (टीम लिक्विड) के नेतृत्व वाले एक विशिष्ट समूह के खिलाफ 15 लाख अमेरिकी डॉलर (14.2 करोड़ रुपये) के पुरस्कार पूल में हिस्सेदारी हासिल करने की कोशिश करेंगे.

    इस प्रतियोगिता में हिकारू नाकामुरा और अलीरेजा फिरोजा (टीम फाल्कन्स), नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (नैटस विंसरे), हैंस मोके नीमन (गॉडलाइक एस्पोर्ट्स) और दुनिया भर के कई अन्य ग्रैंडमास्टर भी हिस्सा लेंगे.

    निहाल, प्रणेश और अर्जुन ने चैंपियंस शतरंज टूर (सीसीटी) 2025-2026 में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर ग्रुप चरण के लिए सीधे क्वालीफाई किया है, जबकि अरविंद ने इस साल की शुरुआत में ड्रीमहैक अटलांटा के जरिए इस प्रतियोगिता में जगह बनाई है. वह टूर्नामेंट के पहले चरण यानि प्ले-इन चरण में अपना अभियान शुरू करेंगे.

    चेज का इवेंट नए दो-चरण वाले फॉर्मेट में होगा. टूर्नामेंट का पहला चरण ‘प्ले-इन’ स्टेज है, जिसमें नौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. ये खिलाड़ी ‘लास्ट चांस क्वालिफायर’ (LCQ) और ‘ड्रीमहैक अटलांटा’ के जरिए क्वालिफाई करके आए हैं. ये खिलाड़ी डबल-एलिमिनेशन ब्रैकेट में मुकाबला करेंगे और हर मैच में दो गेम होंगे.

    प्ले-इन स्टेज में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले खिलाड़ी ग्रुप स्टेज में पहुंचेंगे, जहां वे उन खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे जिन्होंने CCT और दूसरे क्वालिफाइंग इवेंट्स के जरिए सीधे क्वालिफाई किया है. ग्रुप स्टेज में 16 खिलाड़ी होंगे, जिन्हें आठ-आठ खिलाड़ियों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप में डबल-एलिमिनेशन फॉर्मेट होगा, जिसमें दो-गेम वाले मैच होंगे. हर ग्रुप से टॉप चार खिलाड़ी प्लेऑफ में पहुंचेंगे.

    निहाल और अर्जुन ने पिछले साल भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. तब निहाल क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे, जबकि अर्जुन चौथे स्थान पर रहे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    माही के कमरे का वो एक सख्त नियम, अजिंक्‍य रहाणे ने सुनाया MS Dhoni से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा

    August 6, 2026

    भारत दौरे पर कोई अभ्यास मैच क्यों नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया?

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.