Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ
    • सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    • सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    • शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने परिवार पर फेंका तेजाब, मां पर चाकू से हमला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    19.79 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महाविद्यालय भवन और 150 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावास

    रायपुर- “उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जुड़ने की सुविधा देना है।” महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम मदनपुर सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सिलफिली के मुख्य भवन और छात्रावासों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया।

    महाविद्यालय भवन का निर्माण लगभग 13 करोड़ 76 लाख 86 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए 20 माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। भवन में भूतल 2,866 वर्गमीटर, प्रथम तल 1,970 वर्गमीटर और द्वितीय तल 850 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनेगा।

    विद्यार्थियों की आवासीय सुविधा के लिए बालक और कन्या छात्रावासों का निर्माण भी किया जाएगा। दोनों छात्रावासों पर लगभग 6 करोड़ 2 लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे और इनके निर्माण की अवधि 18 माह निर्धारित है। बालक छात्रावास में 75 और कन्या छात्रावास में 75 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी।

    इस महाविद्यालय से भटगांव विधानसभा क्षेत्र सहित सूरजपुर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र के निकट उद्यानिकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। फल, सब्जी और फूलों की खेती, पौध उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन तथा आधुनिक बागवानी तकनीकों से जुड़े अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण और किसान परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

    महाविद्यालय में प्रशिक्षण और अनुसंधान से स्थानीय किसानों तक वैज्ञानिक खेती और आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के अवसर भी बनेंगे। इससे कृषि उत्पादन, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सकता है। छात्रावासों से दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिलेगी और छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.