Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पीएम कार्नी के भारत दौर से पहले कनाडा की तरफ से बड़ा बयान, कहा भारत का हिंसक अपराधों से कोई संबंध नहीं
    राष्ट्रीय

    पीएम कार्नी के भारत दौर से पहले कनाडा की तरफ से बड़ा बयान, कहा भारत का हिंसक अपराधों से कोई संबंध नहीं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पीएम मार्क कार्नी (Mark Carney) के भारत दौर से पहले कनाडा की संघीय सरकार की तरफ से बड़ा बयान आया है। पिछले कुछ वर्षों के रुख के बिल्कुल विपरीत कनाडा की संघीय सरकार अब मानती है कि भारत का उसके देश में होने वाले हिंसक अपराधों से कोई सक्रिय संबंध नहीं है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    स्थानीय अखबार ‘टोरंटो स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा की तरफ से यह बयान पीएम मार्क कार्नी की भारत दौरे से पहले मीडिया से एक ब्रीफिंग के दौरान आया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने ओटावा और नई दिल्ली के बीच वार्ता और सहयोग में प्रगति का उल्लेख किया।

    नाम नहीं छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारा राजनयिक जुड़ाव बहुत मजबूत है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच बातचीत भी शामिल है। मुझे लगता है कि हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि वह गतिविधि (हिंसक संलिप्तता) अब जारी नहीं है। बता दें कि यह एक ऐसा नया लहजा है जिसका भारत स्वागत करेगा, क्योंकि वह लगातार उन आरोपों को खारिज करता रहा है कि उसकी सरकार कनाडा में हिंसक अपराधों से जुड़ी है।

    नए सिरे से रिश्ते सुधारने की कोशिश

    2023 में सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या के बाद तत्कालीन कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने भारतीय एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे दोनों देशों के संबंधों में भारी तनाव आ गया था। अब कनाडा की ओर से आए बयान को भारत से रिश्ते सुधारने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है। पीएम मार्क कार्नी की यह नीति व्यावहारिक विदेश नीति के तहत है।

    इन नीति के तहत कनाडा दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत (1.4 अरब की अर्थव्यवस्था) के साथ व्यापारिक रिश्ते मजबूत करना चाहता है, ताकि अमेरिका पर निर्भरता कम की जा सके, खासकर ऐसे समय में जब डोनाल्ड (Donald Trump) के दौर में अमेरिका को कम विश्वसनीय माना जा रहा है।

    भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान यात्रा पर रहेंगे पीएम कार्नी

    कनाडा के पीएम मार्क कार्नी 26 फरवरी से 7 मार्च तक भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की यात्रा पर रहेंगे। उनके कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, इस दौरे पर कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी पहले मुंबई और फिर नई दिल्ली का दौरा करेंगे। इस दौरे पर वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता कनाडा-भारत संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने और व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी व कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), प्रतिभा और संस्कृति तथा रक्षा के क्षेत्र में नई साझेदारियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वे व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे, ताकि कनाडा में निवेश के अवसरों की पहचान की जा सके और दोनों देशों के व्यवसायों के बीच नई साझेदारियां स्थापित की जा सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…

    August 26, 2026

    थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, 2010 से पहले नियुक्त टीचर्स को TET Exam से छूट

    August 25, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.