Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, रोडवेज को मिली 207 नई बस
    राष्ट्रीय

    राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, रोडवेज को मिली 207 नई बस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के बेड़े में 207 नई बसें शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत आमजन को सस्ती, सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन बसों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।

    इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने रोडवेज की अनुबंधित बसों के अंदर सुविधाएं देखी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की और फिर हीरापुरा बस टर्मिनल से नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    207 नई बसों में 100 ब्लू लाइन

    रोडवेज को मिली इन 207 नई बसों में 100 ब्लू लाइन, 79 नॉन एसी और 28 एसी बसें शामिल हैं। इस बसों के संचालन से ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही बंद रूटों पर फिर से रोडवेज की नई बसें दौड़ती नजर आएंगे। ऐसे में यात्रियों का सफर आसान होगा।

    ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी होगी बेहतर

    रोडवेज के बेड़े में 207 नई बसें शामिल होने के बाद अब राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित व बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा। नई बसों के संचालन से खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

    प्रदेशभर में अलग-अलग रूट्स पर चलेंगी नई बसें

    नई बसों में यात्रियों के लिए सीटिंग और सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखा गया है। इन बसों का संचालन प्रदेशभर में अलग-अलग रूट्स पर किया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक इन बसों से लंबी दूरी के साथ-साथ इंटरसिटी रूट्स पर भी सुविधा बेहतर होगी।

    700 महिलाओं को हेलमेट भी बांटे

    कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल भी की गई। सीएम भजनलाल शर्मा ने 700 महिला सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को आइएसआइ मार्का हेलमेट वितरित किए। इस पहल का मकसद आमजन को हेलमेट के उपयोग के लिए प्रेरित करना है। सरकार का मानना है कि ऐसे प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सुरक्षित यातायात की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक

    May 11, 2026

    ‘सलाह नहीं, सरकार की नाकामी का सबूत’, PM मोदी के वर्क फ्रॉम होम अपील पर बोले राहुल गांधी

    May 11, 2026

    सोमनाथ मंदिर में PM Modi: रचा गया इतिहास, 90 मीटर शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.