Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»कानपुर से गोरखपुर आई 4 साल की यशस्विनी सिंह ने जब सीएम योगी आदित्‍यनाथ को तोहफा दिया तो वह खिलखिलाकर हंसने लगे
    राष्ट्रीय

    कानपुर से गोरखपुर आई 4 साल की यशस्विनी सिंह ने जब सीएम योगी आदित्‍यनाथ को तोहफा दिया तो वह खिलखिलाकर हंसने लगे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का बच्‍चों के प्रति दुलार और स्‍नेह जगजाहिर है। शुक्रवार को गोरखपुर दौरे के दौरान सीएम योगी को 4 साल की बिटिया ने ऐसा तोहफा दिया जिसे देखकर वह खिलखिला उठे। कानपुर से अपने माता-पिता के साथ आई यशस्विनी सिंह ने सीएम को गिफ्ट के रूप में बुलडोजर का खिलौना दिया। यह देखकर वहां मौजूद हर किसी के चेहरे पर मुस्‍कान आ गई।

    दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपनी पारंपरिक दिनचर्या के तहत भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर 4 वर्षीय यशस्विनी सिंह पर पड़ी, जो अपने अभिभावकों के साथ कानपुर से आई थी। सीएम ने यशस्विनी को अपने पास बुलाया, उसे चॉकलेट दी और बातचीत की। तभी यशस्विनी ने सीएम से कहा कि आपके लिए एक गिफ्ट लाए हैं, आप आंखें बंद करिए। सीएम ने मुस्कुराते हुए उसकी बात मान ली तो यशस्विनी ने उनके हाथों में एक छोटा सा बुलडोजर सौंप दिया।

    नर्सरी में पढ़ती है यशस्विनी सिंह

    गिफ्ट देखकर मुख्यमंत्री समेत वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर हंसी बिखर गई। यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपको बुलडोजर प्रिय है, इसलिए मैं आपको गिफ्ट कर रही हूं। यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है। वह अपने पिता अभय सिंह राजावत और मां प्रियदम्वा सिंह के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर से आशीर्वाद लेने के लिए गोरखपुर आई थी। यशस्विनी मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुश नजर आई।

    सीएम ने की मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना

    आपको बता दें कि रामनवमी के अवसर पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा- अर्चना की। इस मौके पर उन्‍होंने कन्‍या पूजन भी किया। उन्‍होंने कन्‍याओं के पांव पंखारे। उनको भोजन करवाया और तोहफे भी दिए। मुख्‍यमंत्री हर साल रामनवमी और नवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में यह आयोजन करते हैं। इसके लिए बड़े स्‍तर पर तैयारियां की जाती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास

    August 5, 2026

    अनुच्छेद 370 हटने के सात वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा

    August 5, 2026

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.