Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पश्चिम बंगाल में जितने बांग्लादेशी मुस्लमान है उन्हें लात-मारकर भगाऊंगा- सीएम हिमंत सरमा
    राष्ट्रीय

    पश्चिम बंगाल में जितने बांग्लादेशी मुस्लमान है उन्हें लात-मारकर भगाऊंगा- सीएम हिमंत सरमा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनावों का आयोजन होने जा रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावों जीत हासिल करने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। पार्टियों के स्टार प्रचारक एक के बाद एक रैलियों और सभाओं का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी अपनी पार्टी भाजपा की तरफ से इन प्रचारों में शामिल हो रहे है। सरमा लगातार बंगाल सरकार और सीएम ममता बनर्जी पर हमले करते नजर आ रहे है। इसी कड़ी में हाल ही में आयोजित एक रैली के दौरान सरमा ने ममता बनर्जी पर बांग्लादेशी मुस्लमानों से घुसपैठ करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में जितने भी बांग्लादेशी मुस्लमान है वह उन्हें लात-मारकर भगाने वाले है।

    ममता बनर्जी ने बांग्लादेश को बर्बाद किया – सरमा

    सीएम सरमा ने कहा कि उनकी सरकार आने पर वह ऐसा करेंगे और वह किसी से डरते नहीं है। सरमा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने बंगाल की सीमाओं को बांग्लादेश के लिए खोलकर रखा है। इसके जरिए बड़ी संख्या में बांग्लादेशी मुस्लमान भारत में घुसते है, मैं असम से लात-मारकर भगाता हूं, लेकिन वह फिर आ जाते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी ने बांग्लादेश को बर्बाद कर दिया है, उनके कार्यकाल में राज्य में कोई विकास नहीं हुआ है। सीएम सरमा ने साफ कहा कि अगर भारत को बांग्लादेशी मुस्लमानों से मुक्त बनाना है तो बंगाल में भाजपा सरकार आनी चाहिए।

    गोरखालैंड मुद्दे का संवैधानिक समाधान होगा – सरमा

    सीएम सरमा ने आगे कहा कि हमें ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद से हटाना होगा नहीं तो एक दिन बांग्लादेशी मुस्लमान हमसे यह राज्य छीन लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही राज्य में भाजपा सरकार बनेगी सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर कर दिया जाएगा। सीएम सरमा ने यह भी दावा किया की सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी गोरखालैंड मुद्दे का संवैधानिक समाधान भी निकालेगी और गोरखाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी।

    बाबर की मस्जिद बाबर के देश में बनेगी – सरमा

    सीएम सरमा ने चुनावी सभा के दौरान एजेयूपी के संस्थापक और उम्मीदवार हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद बनाए जाने के सवाल पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्या यह उनकी पैत्रिक जमीन है जो वह यहा बाबरी मस्जिद बनाएंगे। सीएम सरमा ने आगे कहा कि मंदिर या मस्जिद बनाने से उन्हें कोई एतराज नहीं है लेकिन इसके बीच बाबर कहां से आ गया। उन्होंने आगे कहा कि इन बाबर तत्वों को बीजेपी की सरकार आने पर सबक सिखाया जाएगा। बाबर की मस्जिद बाबर के देश में बननी चाहिए, भारत में नहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के लिए क्यों बढ़ी ट्रंप की नई टैरिफ शक्ति की चिंता? हताशा की प्रतिक्रिया से उपजी चुनौतियां

    September 20, 2026

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.