Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सतना जिले में चंदन लकड़ी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार…
    BREKING NEWS

    सतना जिले में चंदन लकड़ी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश– सतना जिले में चंदन तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी सामने आई है. बीते दो सप्ताह के भीतर अलग‑अलग थाना क्षेत्रों में चंदन के कीमती पेड़ों की कटाई और लकड़ी चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं ने प्रशासन को सतर्क कर दिया था. उचेहरा और नागौद थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना को उत्तर प्रदेश के कन्नौज से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही लाखों रुपये की चंदन तस्करी का खुलासा हुआ है, वहीं पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में दबिशें दे रही है.

    एक के बाद एक हुईं चंदन चोरी की वारदातें

    सतना जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच चंदन चोरी की तीन बड़ी घटनाएं सामने आईं. 1 अप्रैल की रात उचेहरा थाना क्षेत्र के अतरवेदिया निवासी डॉ. नीलेश पांडेय की बगिया से अज्ञात चोरों ने 8 छोटे‑बड़े चंदन के पेड़ काट लिए. इसके बाद 11 अप्रैल की रात नागौद थाना क्षेत्र के कचनार निवासी आदित्य सिंह परिहार की बगिया में लगे 4 चंदन के पेड़ों को काटकर उनकी कीमती लकड़ी चोरी कर ली गई. इसके ठीक चार दिन बाद, 15 अप्रैल की रात खैरा निवासी लालमन बागरी की अहरी से भी चोरों ने 4 चंदन के पेड़ काटकर लकड़ी गायब कर दी. लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया था.

    लगातार सामने आ रही वारदातों के बाद उचेहरा और नागौद थाना पुलिस हरकत में आई. पुराने आपराधिक रिकार्ड खंगाले गए और संभावित तस्करों पर नजर रखी गई. पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और साइबर सेल का सहयोग भी लिया. तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला, जिसके बाद कार्रवाई को तेज किया गया.

    कन्नौज से पकड़ा गया गिरोह का सरगना

    नागौद थाना प्रभारी टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि प्राप्त सुरागों के आधार पर गिरिराज सिंह पुत्र गुलाब सिंह (57 वर्ष), निवासी शेखपुरा, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) को उसके गांव से हिरासत में लिया गया. थाने लाकर की गई सघन पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी नूर आलम के साथ मिलकर तीनों चंदन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया.

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 75 हजार रुपये मूल्य की चंदन की लकड़ी भी जब्त की है. जांच में यह भी सामने आया कि गिरिराज सिंह इससे पहले भी कोठी थाना क्षेत्र में चंदन चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. वह लंबे समय से चंदन की तस्करी में सक्रिय अंतर्राज्यीय गिरोह का हिस्सा रहा है.

    फरार साथियों की तलाश जारी

    मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके अन्य साथियों की धरपकड़ में जुट गई है. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह के पकड़े जाने की उम्मीद जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि चंदन तस्करी पर सख्ती जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के लिए क्यों बढ़ी ट्रंप की नई टैरिफ शक्ति की चिंता? हताशा की प्रतिक्रिया से उपजी चुनौतियां

    September 20, 2026

    मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…

    September 20, 2026

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.