Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    •  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो:मुंबई में पकड़ाई 1745 करोड़ की 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन
    • दुर्ग के 6 वर्षीय ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
    • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के समस्त श्रमवीरों को दी शुभकामनाएं…
    • अलकनंदा में डूबे NIT छात्र का शव 5 दिन बाद मिला
    • मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट भीषण आग से उत्पादन ठप
    • स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा ; 12 वर्षीय छात्र की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर अगले 15 दिनों तक टोल फ्री यात्रा…
    BREKING NEWS

    594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर अगले 15 दिनों तक टोल फ्री यात्रा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे और बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे पर अब रफ्तार का दौर शुरू हो चुका है. प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है कि इस 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर अगले 15 दिनों तक बिना टोल सफर किया जा सकेगा. यानी वाहन चालकों को अभी अपनी जेब ढीली करने की जरूरत नहीं है.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूर दिवस के मौके पर जनता को यह सौगात देते हुए 15 दिन के फ्री सफर का ऐलान किया. इससे पहले 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में इस आधुनिक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था.

    कब से देना होगा टोल?

    अधिकारियों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में टोल दरों के औपचारिक प्रस्ताव के पास होने तक यह राहत जारी रहेगी. 15 दिन बाद टोल वसूली शुरू की जाएगी, जो सीधे FASTag के जरिए कटेगी. यहां क्लोज्ड टोल सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें एंट्री और एग्जिट को छोड़कर कहीं रुकने की जरूरत नहीं होगी. 

    हाईटेक सिस्टम, हाई-स्पीड सफर

    • डिजाइन स्पीड: 120 किमी/घंटा
    • मेरठ से प्रयागराज का सफर: 5-6 घंटे
    • AI बेस्ड हाई-सेंसर कैमरे
    • बिना रुके टोल कटौती, ट्रैफिक जाम से मुक्ति

    2 मुख्य टोल प्लाजा: मेरठ, प्रयागराज

    इस एक्सप्रेसवे के एंट्री- एग्जिट पॉइंट्स पर 2 मुख्य टोल प्लाजा हैं. इसके अलावा बीच में चढ़ने/उतरने के लिए  14-19 रैंप टोल प्लाजा भी मौजूद हैं. एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरता है, जिनमें हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ शामिल हैं.

    यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

    इमरजेंसी सेवाएं. हर जिले में इंटरचेंज के पास सुविधाएं. सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम हैं. फिलहाल, 15 दिन का यह फ्री सफर लोगों को गंगा एक्सप्रेसवे का अनुभव लेने का शानदार मौका दे रहा है. इसके बाद रफ्तार पर तो ब्रेक नहीं लगेगा, लेकिन सफर की कीमत चुकानी पड़ेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो:मुंबई में पकड़ाई 1745 करोड़ की 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन

    May 1, 2026

    सुक्खा काहलवां के राइट हैंड की ताबड़तोड़ गोलियां से हत्या

    May 1, 2026

    बरगी बांध पर क्रूज हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अभी भी लापता,मां के सीने से लिपटा मिला 4 साल के बच्चे का शव…

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.