Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»ममता बनर्जी की पार्टी TMC को लगा एक और बड़ा झटका, राज्य सभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा
    राष्ट्रीय

    ममता बनर्जी की पार्टी TMC को लगा एक और बड़ा झटका, राज्य सभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राज्य सभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया। अब तक टीएमसी के तीन राज्य सभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्य सभा सांसद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि प्रकाश चिक बराइक ने राज्य सभा से किन कारणों को लेकर इस्तीफा दिया है, इसकी असली वजह अभी तक सामने नहीं आया है।

    संकट से गुजर रही टीएमसी 

    दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस इस समय सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। पार्टी टूटने की कगार पर खड़ी है। विधानसभा चुनाव में जीते 80 में से 58 विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया है। इस गुट का नेतृत्व ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं। 

    तो वहीं अब संसद में भी पार्टी टूटने की अटकलें लगाई जा रही है। दरअसल, लोकसभा में TMC के 28 सांसद है। इनमें से 19 सांसद बागी हो गए है। बागी सांसदों में युसुफ पठान से लेकर सायोनी घोष का नाम शामिल है। इन सांसदों का नेतृत्व काकोली घोष कर रही है।

    बागी सांसदों में किस-किस का नाम

    क्रमांकलोकसभा सीटसांसद का नाम
    1बारासातकाकोली घोष
    2कूचबिहारजगदीश चंद्र बसुनिया
    3जांगीपुरखलीलुर रहमान
    4बहरामपुरयूसुफ पठान
    5मुर्शिदाबादअबू ताहेर खान
    6बैरकपुरपार्थ भौमिक
    7मथुरापुरबापी हलदार
    8जादवपुरसायोनी घोष
    9कोलकाता दक्षिणमाला रॉय
    10आरामबागमिताली बाग
    11घाटालदीपक अधिकारी (देव)
    12झाड़ग्रामकालीपद सोरेन
    13मेदिनीपुरजून मालिया
    14बांकुड़ाअरूप चक्रवर्ती
    15बर्धमान पूर्वडॉ. शर्मिला सरकार
    16आसनसोलशत्रुघ्न सिन्हा
    17बोलपुरअसित कुमार माल
    18बीरभूमशताब्दी रॉय
    19हुगलीरचना बनर्जी

    राज्य सभा में टीएमसी के अब 10 सांसद

    राज्य सभा में ममता बनर्जी की पार्टी के 13 सांसद थे, लेकिन अब तीन सांसदों के इस्तीफा देने के बाद संख्या घटकर 10 रह गई है। तीन सांसद जिन्होंने इस्तीफा दिया है वह सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टीएमसी में संकट खत्म नहीं होने वाला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    देवी सीता को लेकर दी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.