Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फूड ट्रेंड समाचार: इंटरनेट पर छाया ‘Swicy’ फ्लेवर ट्रेंड, ट्राय करें फ्यूजन रेसिपी!
    • 17 वर्षीय किशोर की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, प्राइवेट पार्ट बेचने के लिए मर्डर! इंस्टाग्राम रील से सीखा खौफनाक प्लान…
    • संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
    • श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ा नकाबपोश युवक और जाकर बैठ गया, मचा हड़कंप, छत्तीसढ़ का रहने वाला है आरोपी युवक…
    • सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को लिया हिरासत में…
    • विश्व रिकॉर्ड:ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बन गए बल्ल्बेबाज…
    • होटल में रूम बुक करने,महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत…
    • इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर अभद्र शब्द, बेहद शर्मनाक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘कुछ मंत्री मांग रहे कमीशन, मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग’, पूर्व BJP नेता अन्नामलाई ने विजय की सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
    राष्ट्रीय

    ‘कुछ मंत्री मांग रहे कमीशन, मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग’, पूर्व BJP नेता अन्नामलाई ने विजय की सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भ्रष्टाचार के प्रति अपनी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अक्सर जोर देते रहे हैं, लेकिन अब इसको लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल, तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने विजय सरकार के कुछ मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि सरकारी टेंडर संभालने वाले ठेकेदारों से कुछ मंत्री कमीशन मांग रहे हैं।

    अन्नामलाई ने यह आरोप चेन्नई में अपने संगठन द्वारा रविवार को आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लगाया। उन्होंने यहां तक दावा किया कि उनके पास इन कथित लेन-देन से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विजय से संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया, ‘कुछ मंत्री कह रहे हैं कि वे वोट के लिए पैसा खर्च करके आए हैं, इसलिए दो प्रतिशत, तीन प्रतिशत या चार प्रतिशत हिस्सा दो।’

    अन्नामलाई ने आगे कहा, ‘यह सच है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं और हम इसे देखते हैं। पहले बड़े टेंडरों में कमीशन नहीं लिया जाता था, लेकिन अब कुछ मंत्रियों ने कमीशन मांगना शुरू कर दिया है।’

    उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाते हुए कहा, ‘आपने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में कहा था कि हमारे जीवनकाल में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया जाएगा। मंत्रियों और अधिकारियों पर नियमित सप्ताहांत समीक्षा बैठकों के जरिए लगाम कसिए, क्योंकि अगर लगाम ढीली हुई तो प्रशासन भटक जाएगा।’

    ‘मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कही थी’

    सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई थी। उन्होंने करूर में एक रैली के दौरान रिश्वतखोरी के खिलाफ भी सख्त संदेश दिया था।

    उन्होंने कहा था, ‘जब कोई आपसे रिश्वत मांगे तो सीधे कहिए कि आप पैसे नहीं देंगे। मैं आपके साथ हूं। इसके बाद भी अगर कोई दबाव डालता है, तो उससे कहिए कि हमारा बेटा, हमारा भाई, हमारा विजय इस राज्य पर शासन कर रहा है।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा : 28 में से 14 मुख्यमंत्री गंभीर मामलों में घिरे, 89 केस के साथ कौन नंबर-1?

    August 18, 2026

    नितिन नवीन को इस्तीफा सौंपने के बाद शहजाद पूनावाला ने बताया कारण, कहा-‘नहीं मिल रही थी सैलरी, इसलिए छोड़ दी भाजपा’

    August 18, 2026

    कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.