Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: चलती बसों में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन व जेवर चुराने वाले महिला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश…
    • मौसम 22 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…
    • कैसे बनती हैं वंदे भारत ट्रेनें?क‍ितने लोग करते हैं काम?आईसीएफ में कितने कोच बनते हैं?आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं…
    • झारखंड हाई कोर्ट का JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक
    • ऑफलाइन मार्केट हो या ऑनलाइन,प्राइस टैग 99 और 199 जैसे क्यों रखती हैं कंपनियां, इसका ग्राहकों पर क्या होता है असर…
    • विशेष लेख-श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
    • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, FIR को लेकर दिल्ली पुलिस से टकराव…
    • नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, कहा-मैं देशद्रोही नहीं हूं, दुनिया मुझे गद्दार समझती है
    मनोरंजन

    एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, कहा-मैं देशद्रोही नहीं हूं, दुनिया मुझे गद्दार समझती है

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इनदिनों रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। कंटेस्टेंट दर्शकों को खूब एंटरटेन भी कर रहे हैं। इस बीच शो की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि आखिर वह गद्दार का रोल क्यों नहीं करना चाहती थीं। रिया ने कहा कि उनकी जिंदगी में पहले ही काफी कुछ ऐसा हो चुका है, जिसकी वजह से लोग उन्हें गद्दार समझते हैं। ऐसे में वह शो में भी जानबूझकर वही छवि नहीं दिखाना चाहतीं।

    ‘दुनिया मुझे पहले से ही गद्दार समझती है’

    दरअसल, ‘द ट्रेटर्स’ सीजन- 2 के पांचवें एपिसोड में श्वेता तिवारी ने रिया से सवाल किया कि वह गद्दार क्यों नहीं हैं। इस पर रिया का जवाब देते हुए दिल भर आया। उन्होंने कहा कि वह गद्दार नहीं बनना चाहतीं। इसकी वजह उनकी निजी जिंदगी है। दुनिया उन्हें पहले से ही गद्दार समझती है। ऐसे में शो में आकर जानबूझकर लोगों को मारना और गद्दार की भूमिका निभाना उनके लिए मुश्किल होता।

    रिया को डर था कि उनके इस रोल को लोग उनकी असल जिंदगी से जोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके बारे में तरह-तरह के मीम्स भी बनाए जाएंगे और फिर उन्हें ट्रोल भी किया जाएगा। यह उनके लिए काफी बुरा होगा।

    ‘मैं देश की सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं’

    रिया ने शो में अपनी ट्रोलिंग को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाले लोगों में से एक हैं। वह देशद्रोही नहीं हैं। लोगों ने उनके बारे में गलत धारणा बना रखी है। रिया ने यह भी बताया कि वह भीड़ के साथ चलने वाली इंसान नहीं हैं। वह आसानी से किसी के प्रभाव में नहीं आतीं। हालांकि, उनका मानना है कि उनकी पर्सनैलिटी ऐसी है, जिससे वह दूसरों को प्रभावित कर सकती हैं।

    वहीं शो में रिया इस बार बच गईं। वहीं पारुल गुलाटी को शो से बाहर होना पड़ा। फिलहाल क्रिस्टल डिसूजा और शहनील गिल गद्दार के तौर पर गेम में बने हुए हैं। इससे पहले हरमन सिंघा भी गद्दार की भूमिका में थे, लेकिन तीसरे एपिसोड में पकड़े गए।

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस का मुश्किल दौर

    बता दें इससे पहले शो के होस्ट करण जौहर ने रिया से पूछा था कि वह मासूम बनना चाहेंगी या गद्दार। रिया ने बिना देर किए कहा कि वह मासूम बनना चाहती हैं।

    रिया ने इसके पीछे 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद का अपना मुश्किल दौर बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक उन पर शक किया गया। उन्हें काफी समय तक संदेह की नजर से देखा गया। अब वह दोबारा उस तरह की स्थिति नहीं चाहतीं।

    रिया ने कहा कि उन्हें इस साल क्लीन चिट मिलने के बाद लोगों को उनके निर्दोष होने की बात समझ आई। उनका कहना था कि उन्होंने कई साल तक यह सब झेला है। अब रिया काम पर वापस लौट चुकी हैं। ‘द ट्रेटर्स’ का दूसरा सीजन उनके लिए सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं है। यह उनके लिए अपनी बात लोगों के सामने रखने का एक मौका भी बन गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुनीता आहूजा ने खोला राज! बताया क्यों वापस ली तलाक की अर्जी

    August 21, 2026

    …अक्षय खन्ना का ‘शुक्राचार्य’ अवतार

    August 20, 2026

    बेटे संग कोर्ट पहुंची Sunita Ahuja, क्या Govinda संग लेने वाली हैं तलाक !

    August 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.